हिमाचल की ऊंची चोटियों को बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो गया है। कई इलाकों में भारी बर्फबारी के भी आसार बन गए हैं। इस बारे में अलर्ट भी जारी हो गया है। शनिवार दोपहर बाद लाहौल और चंबा की चोटियों पर ताजा बर्फबारी रिकार्ड की गई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने से प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है।
विज्ञापन
2 of 5
पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 और 25 जनवरी को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, चंबा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश-बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
3 of 5
शनिवार को शिमला समेत कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल घाटी में दिन भर बादल छाए रहे। रोहतांग, बारालाचा पास, कुंज सीबी रेंज, कुंजम दर्रा, शिगरी ग्लेशियर, घेपन पीक, शित्ती नाला की पहाड़ी और सीबी रेंज समेत मनाली क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद ताजा बर्फबारी हुई।
4 of 5
मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के रिहाइशी इलाकों में भी हिमपात होने के आसार बन गए हैं। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 12.1, कल्पा में माइनस 2.0, मनाली में माइनस 1.0, सोलन में 3.0, बिलासपुर में 4.3, धर्मशाला में 7.0 और शिमला में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 12.0, धर्मशाला में 13.2, सोलन में 22.5, नाहन में 16.8, कल्पा में 3.6, भुंतर में 13.0 और सुंदरनगर में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। 23 जनवरी को सिर्फ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने और अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।