बारिश, बर्फबारी और कड़ाके की ठंड भी जवानों-कलाकारों का जोश कम नहीं कर सकी। शिमला समेत पूरे हिमाचल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिमला के रिज मैदान पर तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
2 of 13
राज्यपाल ने सेना और पुलिस समेत कुल 28 टुकड़ियों की परेड की सलामी ली। शिमला में जारी बारिश के बावजूद जवानों के जोश में कोई कमी नहीं दिखी। सीएम वीरभद्र सिंह समारोह में थोड़ा देरी से पहुंचे। समारोह के दौरान सीएम और राज्यपाल ने भी एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
3 of 13
राजधानी में सुबह से ही मौसम खराब था। लगातार जारी बारिश के बीच ही समारोह करवाया गया। इस दौरान सेना की एक टुकड़ी ने रिज मैदान पर मॉकड्रिल भी पेश की। समारोह देखने के लिए काफी संख्या में यहां लोग पहुंचे हुए थे। समारोह को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
4 of 13
बारिश के चलते रिज मैदान पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां नहीं हो पाए। इन्हें बाद में गेयटी थिएटर में शिफ्ट करवाया गया। गेयटी में सभी दलों ने शानदार प्रस्तुतियां दी लेकिन भीड़ ज्यादा होने से सभी लोग इस समारोह का हिस्सा नहीं बन सके।
विज्ञापन
5 of 13
गेयटी थिएटर में सभी जिलों से आए सांस्कृतिक दलों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध लिया। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने पहाड़ी संस्कृति से लोगों को रूबरू करवाया।
विज्ञापन
6 of 13
इस मौके पर बागवानी विभाग, पर्यटन विभाग, उद्योग विभाग, पशुपालन विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण शिमला, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बिजली विभाग, फोरेंसिक निदेशालय, डाइट शामलाघाट, कृषि विभाग, संचार व तकनीकी सेवाएं विभाग, नगर निगम, वन विभाग, हिम ऊर्जा की ओर से शानदार झांकियां निकाली गई।
विज्ञापन
7 of 13
समारोह के दौरान सीएम वीरभद्र सिंह ने परेड में सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट करने वाली शिमला क्यूआरटी वन के ग्रुप को बेस्ट मार्च पास्ट ग्रुप के सम्मान से नवाजा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग की झांकी को इस गणतंत्र दिवस की सर्वश्रेष्ठ झांकी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
8 of 13
शिमला में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार।
9 of 13
हमीरपुर में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने तिरंगा फहराया। साथ ही परेड की भी सलामी ली। उन्होंने कहा कि सीएम का धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने का फैसला स्वागत योग्य है। सीएम पद की दौड़ को लेकर बाली ने कहा कि सही समय पर ही इसका जवाब दूंगा।
10 of 13
इस दौरान यहां भी कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। स्कूली कलाकारों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध लिया।
11 of 13
परिवहन मंत्री ने परेड में शामिल जवानों की भी तारीफ की जिन्होंने बारिश के बावजूद शानदार मार्च पास्ट किया। उन्होंने सभी कलाकारों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाए।
12 of 13
कुल्लू में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि बजौरा में जल्द ही आयुर्वेद कालेज और 50 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि कुल्लू में अप्रैल महीने में आयुर्वेद पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।