फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मूसलाधार बारिश का कहर, पेड़ गिरे, सड़कें बंद और स्कूल की दीवारें ढहीं

Tue, 16 Jul 2019 02:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। कुमारहट्टी के पास पहाड़ी दरकने से आधा घंटे यातायात प्रभावित रहा। नेरवा के हलाऊ स्कूल में कुछ दीवारें ढह गई, जबकि कुछ में दरारें आ गईं। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर-कांगड़ा के कई घरों और संस्थानों में बारिश का पानी घुस गया। राजधानी शिमला में मंगलवार को दिन भर मूसलाधार बारिश जारी रही। सोलन के कुमारहट्टी में रविवार को चार मंजिला भवन दरकने के बाद मंगलवार को कुमाहट्टी के समीप पहाड़ी दरक गई।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इस कारण यातायात आधे घंटे प्रभावित रहा। जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर मार्ग को बहाल किया। घटना के दौरान कुछ वाहनों को बड़ोग मार्ग से भेजा गया। पहाड़ी गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जिले के साधुपुल, अर्की, नालागढ़ और रामशहर में भी बारिश से नुकसान हुआ है।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात हुई भारी बारिश से नेरवा के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हलाऊ के भवन की दीवारें ढह गई। दीवार गिरने से स्कूल भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। भवन के अन्य कमरों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। स्कूल भवन की छत कुछ दिन पूर्व ही तूफान में उड़ गई थी। इससे स्कूल भवन में पढ़ना छात्रों के लिए जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिला में मंगलवार को हुई बारिश राहत के साथ-साथ आफत बनकर बरसी। बारिश का पानी कई घरों और संस्थानों में घुस गया। सुजानपुर-हमीरपुर रोड़ पर एक पेड़ गिर गया। इस कारण रोड पर करीब पौना घंटा तक यातायात बंद रहा। सुजानपुर कॉलेज परिसर में भी बारिश का पानी घुस गया।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
 मंगलवार को जिला कांगड़ा के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। शिमला शहर में सोमवार रात से मंगलवार शाम तक बारिश दौर जारी रहा। करसोग में 70, नगरोटा सुरियां में 58, जोगिंद्रनगर-धर्मशाला में 44, भौरंज में 36, सरकाघाट में 35, गुलेर में 33, पावंटा साहिब में 27, नादौन-सुुंदरनगर में 22, जंजैहली में 18, पालमपुर में 17 और शिमला-मंडी में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
आज भी बारिश के आसार, 22 तक मौसम खराब
 प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रदेश में जारी बारिश के चलते मंगलवार को अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। मंगलवार को चंबा में अधिकतम तापमान 29.6, ऊना में 29.4, कांगड़ा में 27.5, धर्मशाला में 26.4, सुंदरनगर में 25.4, नाहन में 23.3, सोलन में 21.5, भुंतर में 20.2, कल्पा में 18.7, डलहौजी में 18.3, शिमला में 18.2 और केलांग में 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें