फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन हादसा: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम जयराम

Mon, 15 Jul 2019 02:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुम्हारहट्टी-नाहन मार्ग पर बहुमंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में सेना के 13 जवानों समेत एक महिला की मौत हुई है। सोलन के एडीएम विवेक चंदेल ने बताया कि 42 लोग मलबे में दबे थे। इनमें 30 सेना के जवान और 12 आम नागरिक थे। सेना के 13 जवानों समेत एक महिला की मौत हुई है। कुल 14 की मौत हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सीएम जयराम ठाकुर राहत कार्यों का जायजा लेने  मौके पर पहुंचे। उन्होंने धर्मपुर सीएचसी और एमएमयू अस्पताल में उपचाराधीन घायल सेना के जवानों का हाल जाना और बातचीत भी की। मौके पर मौजूद अफसरों को रेस्क्यू के लिए निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। सोलन के उपायुक्त केसी चमन का कहना है कि इमारत कैसे गिरी यह जांच का विषय है। हम जांच करेंगे। यह बिल्डिंग 2009 में बनाई गई थी। पिछले दिनों एक मंजिल और बढ़ाई गई थी। मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घायल जवान सुरजीत ने बताया कि वह ढाबा में खाना खा रहे थे तो आचानक धरती हिली ओर एकदम से पूरी इमारत गिर गई। इसके बाद उन्हें कोई पता नहीं चला। सभी डगशाई बटालियन के जवान हैं और रविवार का दिन होने के कारण सभी ने लंच बाहर करने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। परिजनों को भी इस संबंध में जानकारी दे गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें