प्रदेश में जारी बारिश के चलते मंगलवार को अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। मंगलवार को चंबा में अधिकतम तापमान 29.6, ऊना में 29.4, कांगड़ा में 27.5, धर्मशाला में 26.4, सुंदरनगर में 25.4, नाहन में 23.3, सोलन में 21.5, भुंतर में 20.2, कल्पा में 18.7, डलहौजी में 18.3, शिमला में 18.2 और केलांग में 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।