फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भारी बारिश ने मचाई तबाही, मलबे में दबे वाहन, घरों में घुसा पानी, मक्की की फसल को नुकसान

Thu, 01 Jul 2021 07:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
1 of 6
चंबा में मलबे में दबे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार दोपहर बाद दो घंटे तक हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी। शहर में जहां दुकानों में बारिश का पानी घुस गया तो वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में उगी मक्की की फसल तबाह हो गई। करीब दो घंटे तक जारी रही बारिश से  शहर के कई भाग पानी से लबालब हो गए। मुगला में घर के भीतर पानी घुसने से चारदीवारी ध्वस्त हो गई। इसके अलावा शहरी क्षेत्र की 15 सड़कें बंद हो गईं।

मूसलाधार बारिश से दोपहर के समय अचानक अंधेरा छा गया।  लोक निर्माण विभाग की मशीनरी शाम तक मार्ग बहाल करने में जुटी रही। इसके अलावा कुल्लू और कांगड़ा में भी गुरुवार को भारी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में सात जुलाई तक लगातार बारिश-अंधड़ का पूर्वानुमान है। जबकि एक से पांच जुलाई तक मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


 
विज्ञापन

2 of 6
चंबा में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे अचानक बारिश शुरू हुई। बारिश से मुगला में दो नाले उफान पर आ गए, जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। साथ ही मुगला बाजार में भी आधा दर्जन दुकानों में कीचड़ भर गया। पानी को रोकने के लिए लोग जद्दोजहद करते दिखे। मंगला और मुगला में भारी  बारिश से मक्की की फसल मलबे के साथ ही बह गई। 
विज्ञापन

3 of 6
भारी बारिश से सड़क पर आया मलबा। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मूसलाधार बारिश से दोपहर के समय अचानक अंधेरा छा गया। वाहन चालक दिन में लाइट जलाकर वाहन चलाने के लिए मजबूर हो गए। चंबा-जुम्महार मार्ग पर विद्युत बोर्ड के विश्रामगृह के पास मलबे की जद में आने से एक कार दब गई। कुछ अन्य वाहन भी मलबे की चपेट में आ गए। सपड़ी-जीरो प्वाइंट मार्ग किनारे बनाए गए फुटपाथ की छत भी मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। 

4 of 6
चंबा में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा लोनिवि मंडल चंबा के 15 मार्ग चंबा-साहो, खज्जियार, कीड़ी, जुम्ममहार, करियां-बैली, बाट, पनेला, सुंगल आदि भूस्खलन की चपेट में आने बाधित हुए। मुगला बाजार में भारी बारिश के कारण दूसरी बार दुकानों में पानी घुसा है। हालांकि, एनएच प्राधिकरण की ओर से यहां नालियों का कार्य किया जा रहा है लेकिन अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। बहरहाल, सही निकासी न होने के चलते दुकानदारों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
चंबा में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत सराहन के अधरूई निवासी भिंद्रो पुत्र तानी के भूस्खलन की चपेट में आने से 600 मुर्गे दब गए। जिप सदस्य मनोज कुमार ने सूचना मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रशासन से उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग उठाई है। नायब तहसीलदार संदीप कुमार का कहना है कि मुगला में जलभराव से आठ दुकानों सहित तीन घरों में पानी घुस गया है। कहा कि एक घर के पास चारदीवारी भी ध्वस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्वालामुखी में पेड़ गिरे - फोटो : अमर उजाला
कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। कहा कि प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उधर, कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली गुल हो गई। यहां  दो जगह पेड़ भी गिर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें