फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश का कहर जारी, शिमला में ढहा चार मंजिला मकान, तस्वीरें

Sat, 30 Jul 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल में कई इलाकों में जारी भारी बारिश से आए दिन तबाही हो रही है। वहीं, शिमला में चार मंजिला भवन जमींदोज हो गया है। बारिश के बीच संजौली- ढली बाईपास रोड पर एक चार मंजिला भवन गिरकर ध्वस्त हो गया। इसमें तीन मंजिल में लेंटर पड़े थे जबकि सड़क के साथ एक मंजिल बिल्कुल तैयार थी। कुछ दिन पहले ही भवन मालिक ने यहां पूजा करवाने के बाद अपना व्यवसाय शुरू कर दिया था। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में कई इलाकों में जारी भारी बारिश से आए दिन तबाही हो रही है। वहीं, शिमला में चार मंजिला भवन जमींदोज हो गया है। बारिश के बीच संजौली- ढली बाईपास रोड पर एक चार मंजिला भवन गिरकर ध्वस्त हो गया। इसमें तीन मंजिल में लेंटर पड़े थे जबकि सड़क के साथ एक मंजिल बिल्कुल तैयार थी। कुछ दिन पहले ही भवन मालिक ने यहां पूजा करवाने के बाद अपना व्यवसाय शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 6
यह भवन एक कारोबारी भूपिंद्र सिंह का बताया जा रहा है। इनका ढली में कारोबार है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। इसमें किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर एसडीएम ग्रामीण ज्ञान सागर नेगी भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। - फोटो : अमर उजाला
यह भवन एक कारोबारी भूपिंद्र सिंह का बताया जा रहा है। इनका ढली में कारोबार है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। इसमें किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर एसडीएम ग्रामीण ज्ञान सागर नेगी भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

3 of 6
एसडीएम ने कहा कि प्रभावित को प्रशासन की ओर से एक लाख की राहत राशि दी जाएगी। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
 एसडीएम ने कहा कि प्रभावित को प्रशासन की ओर से एक लाख की राहत राशि दी जाएगी। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

4 of 6
जिला मंडी में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गई। पैदल चलना मुश्किल हो गया जबकि कई जगह गाड़ियां भी दलदल में फंस गई। - फोटो : अमर उजाला
जिला मंडी में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गई। पैदल चलना मुश्किल हो गया जबकि कई जगह गाड़ियां भी दलदल में फंस गई।
विज्ञापन

5 of 6
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद भारी बारिश हुई जिससे कई जगहों पर सड़कें भी बंद हो गई हैं। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद भारी बारिश हुई जिससे कई जगहों पर सड़कें भी बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें