फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: स्कूली बच्चों ने हिमाचल में ऐसे मनाया बैग फ्री डे, की खूब मस्ती

Sun, 27 May 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार का दिन बैग फ्री डे के तौर पर मनाया गया। स्कूलों में रोजाना की तरह पढ़ाई की जगह विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रदेश सरकार की इस पहल को स्कूली बच्चों सहित शिक्षकों ने खूब सराहा। स्कूली बच्चों ने बैग फ्री डे के दौरान खूब मस्ती भी की। 
विज्ञापन

3 of 7
पढ़ाई की जगह शनिवार को स्कूलों में सुबह प्रार्थना सभा के बाद कविता पाठ, चित्रकला प्रतियोगिता, समाचार पत्र रीडिंग, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

4 of 7
कई स्कूलों में पौधरोपण का कार्यक्रम भी रखा गया। बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में बैग फ्री डे की घोषणा की थी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा करते हुए महीने के चौथे शनिवार को बैग फ्री डे घोषित किया है। शनिवार को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहला बैग फ्री डे आयोजित किया गया। 
विज्ञापन

6 of 7
इस नई व्यवस्था को लेकर स्कूली बच्चों में खूब उत्साह देखा गया। बच्चे घरों से केवल लंच बॉक्स और पानी की बोतलें लेकर आए। सुबह प्रार्थना सभा के बाद स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
 लंच के बाद स्कूलों में पर्यावरण, सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चलाए गए। स्कूली बच्चों से पेड़-पौधों की देखभाल करने और सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें