हिमाचल में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। सोमवार को शिमला में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
शिमला में अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पहली अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। आने वाले दिनों में पारा और अधिक चढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 5
सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को ऊना में सबसे अधिक 33.7 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज हुआ।
4 of 5
इसके अलावा सुंदरनगर में 30.5, भुंतर में 31.0, धर्मशाला में 25.6, नाहन में 28.2, सोलन में 26.2, कांगड़ा में 30.5, बिलासपुर में 31.9, हमीरपुर में 31.6, चंबा में 28.2, डलहौजी में 18.8 और कल्पा में 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
दिन का पारा चढ़ने से अब रात का तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 1.1, मनाली में 3.6, कल्पा में 4.4, धर्मशाला में 10.2, शिमला में 11.0, कांगड़ा में 12.1, हमीरपुर में 13.0, ऊना में 13.5 और नाहन में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।