फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध के आगोश में पहाड़ों की रानी शिमला, दिन में हुई रात

Thu, 14 Mar 2019 02:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदलते ही पहाड़ों की रानी शिमला में धुंध छा गई। गुरुवार सुबह से शिमला में मौसम खराब बना रहा। दोपहर बाद पूरा शहर अचानक धुंध के आगोश में डूब गया।

विज्ञापन


इससे दिन में भी अंधेरा छा गया। दृश्यता बहुत कम हो गई है। धुंध से वाहन चालकों को भी दिक्कत पेश आ रही है। कई वाहनों की हेडलाइट जलती देखी गई।

 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया ये कारण

मौसम विभाग पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में आए बदलाव को इसका कारण बता रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लो क्लॉउड की वजह से ऐसा हुआ है। 

शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने, जबकि मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार बताए हैं। 16 से 18 तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 19 और 20 को फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें