फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हर्ष ने पांचवीं कक्षा से की योग की शुरुआत, अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Tue, 24 Dec 2019 03:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कुफरी के रहने वाले हर्ष का बतौर योग आर्टिस्ट गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया है। 16 साल के हर्ष ने योग की शुरुआत पांचवीं कक्षा से की थी और पहली बार ही योग अभ्यास कर नेशनल लेवल तक अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हर्ष दावा करते हैं कि 16 साल की उम्र वाले वह पहले योग आर्टिस्ट हैं जिसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। छह साल के इस सफर में हर्ष के पिता संजीव कंवर और माता नीना कंवर ने उनका साथ दिया और अध्यापकों ने उनका हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हर्ष 11वीं कक्षा के छात्र हैं और संजौली के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। हर्ष का कहना है कि स्कूल में भी वह योग अभ्यास करते हैं और अपने सभी दोस्तों को योग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हर्ष का कहना है कि योग कर युवा नशे से दूर रहते हैं। हर्ष को योग के अलावा संगीत का भी शौक है। संगीत पर भी उन्होंने अपना खूब नाम कमाया है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
योग बॉय हर्ष पहले भी चार बार नेशनल और छह बार स्टेट लेवल योग प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। इंडिया स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
 योग के लिए हर्ष को हिमाचल रत्न 2018 से सम्मानित किया था। हर्ष को नवंबर महीने में राज्यपाल की ओर से भी सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें