हिमाचल के एक पुलिस अधिकारी की होटल में जमकर धुनाई हुई। आरोप है कि हमीरपुर जिले का ये पुलिस अफसर महिला के कमरे में ताकझांक कर रहा था। हमीरपुर जिले के ये पुलिस अफसर होटल के कमरे में अर्धनग्न दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोग इन्हें पीट रहे हैं।
विज्ञापन
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
2 of 14
हमीरपुर के एएसपी शमशेर सिंह की पिटाई होते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें उनकी पिटाई करते हुए तीन युवक दिख रहे हैं। आरोप है कि कुल्लू जिले के एक होटल में महिला के कमरे में झांकने को लेकर एएसपी की पिटाई हुई। वीडियो में पिटाई कर रहे ये लोग इस बारे में कह रहे हैं।
विज्ञापन
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
3 of 14
यहां तक कि पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों के मोबाइल फोन पर यह वीडियो पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला हमीरपुर की धनवान पंचायत के प्रधान दलवीर सिंह, स्थानीय बाशिंदों अजय प्रसाद व अन्य लोगों ने उपायुक्त हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर को इस वीडियो की जानकारी दी।
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
4 of 14
बताया कि यह वही पुलिस अधिकारी है, जो बीते दिनों गसोता महादेव मंदिर में साध्वी और मंदिर के महंत महामंडलेश्वर से किसी मामले को लेकर पूछताछ करने आया हुआ था। दलवीर सिंह और अजय प्रसाद ने उक्त पुलिस अधिकारी पर मंदिर के महंत और साध्वी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
5 of 14
साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इन लोगों का कहना है कि यह पुलिस अधिकारी शिमला और कुल्लू में भी इस तरह के मामलों में संलिप्त रहा है। उधर पुलिस अधिकारी ने मामले को व्यक्तिगत कहा है।
विज्ञापन
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
6 of 14
क्या कहा इस पुलिस अफसर ने- मैं कुछ दिन के लिए अवकाश पर हूं। कुछ दिन पहले मनाली के एक होटल में अपने दोस्तों के साथ ठहरा हुआ था। कुछ लोगों ने मेरी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर धोखे से पिला दिया।
विज्ञापन
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
7 of 14
पुलिस अफसर ने कहा कि 'इसके बाद मारपीट व झगड़ा शुरू कर दिया। यह मेरा व्यक्तिगत मामला है और ड्यूटी पर भी नहीं था। बाद में उन सभी लोगों ने माफी मांग ली, इसके चलते मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करवा दिया गया है।'
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
8 of 14
उपायुक्त हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि मैंने भी वीडियो देखा है। हमीरपुर जिले के कुछ लोगों ने भी मामला बारे जानकारी दी है। जिस पुलिस अधिकारी पर आरोप लगे हैं उसकी जांच पुलिस के उच्चाधिकारी ही जांच कर सकते हैं। जिला प्रशासन इस मामले में कुछ नहीं कर सकता है।
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
9 of 14
हमीरपुर का ये पुलिस अफसर पहले भी कई बार विवादों में रहा है।
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
10 of 14
1:30 मिनट के इस वीडियो में यह कहते हुए अधिकारी को पीटा जा रहा है कि वह महिला के कमरे आखिर क्यों ताकझांक कर रहा था।
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
11 of 14
पुलिस अफसर अपनी गलती भी मान रहा है। वे वीडियो बनाने के लिए मना कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी वीडियो में साफ दिख रहे हैं कि वह अर्धनग्न अवस्था में हैं।
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
12 of 14
वीडियो में तीन युवक पिटाई करते दिख रहे हैं।
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
13 of 14
पुलिस अधिकारी इसके जवाब में महज यह कर रहे हैं कि बहुत मार दिया, मेरे खून भी निकल रहा है। इस पर भी युवा पुलिस अधिकारी पर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें एक महिला की आवाज भी आ रही है।