फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुल्गारिया तक छाईं जौनसारी छोरी गुंजन, जानिए इनके बारे में

Mon, 18 Nov 2019 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
जौनसारी छोरी गुंजन ठाकुर बुल्गारिया तक छा गई हैं। लोकगायक रामेश्वर शर्मा के लोकगीत पर गुंजन ने बेहतरीन लोकनृत्य और अभिनय किया है। यूट्यूब पर डाले गए इस वीडियो को पिछले पांच महीनों में करीब 14 लाख दर्शक देख चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
रामेश्वर शर्मा के ‘जौनसारी छोरिए’ वीडियो में गुंजन ठाकुर ने हिमाचली वेशभूषा में अभिनय किया है। इस अभिनय को खूब सराहा जा रहा है। यह गीत उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र की नायिका पर गाया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
18 वर्षीय गुंजन ठाकुर ने कॉलेज की छात्रा के रूप में इसी नायिका का अभिनय किया है। गुंजन ठाकुर मूल रूप से अर्की की निवासी हैं, मगर संजौली के चलौंठी में ही रहती हैं। वह संजौली कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।

4 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकगायक रामेश्वर शर्मा कहते हैं कि उनके जौंसारी छोरिए समेत अन्य लोकगीतों को बुल्गारिया में भी सुना जा रहा है। बुल्गारिया से उन्हें संदेश आ रहे हैं। गुंजन ठाकुर ने उनके केवल इसी एक गीत पर बेहतरीन अभिनय किया है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
गुंजन ठाकुर ने लोकगायक इंद्रजीत के मीरा गीत में भी अभिनय किया। यह इंटरनेट पर टॉप टेन ट्रेंडिंग तक पहुंच गया। वह आगे भी लोककला के उत्थान के लिए इसी तरह से काम करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
गुंजन ठाकुर ने कहा कि वह अभिनय को करिअर बनाना चाहती हैं। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लेना चाहती हैं। उन्होंने हमीरपुर के गौतम कन्या महाविद्यालय हमीरपुर में नाटक में भाग लिया। वह संजौली कॉलेज की ओर से यहां यूथ फेस्टिवल में भाग लेने गईं। गुंजन ठाकुर ने कहा कि पिछली बार यूथ फेस्टिवल में उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार मिल चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें