फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

विज्ञापन
1 of 11
अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले हिमाचल के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत से हमीरपुर में जो कोई भी मिला, प्रभावित हो गया। राज्यपाल बुधवार शाम हमीरपुर पहुंचे। अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले राज्यपाल हमीरपुर में खास नहीं, आम से दिखे। फोटो: राजकुमार
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

2 of 11
सर्किट हाउस में कुछ पल बिताने के बाद वह गांधी चौक हमीरपुर पहुंच गए। यहां गाड़ी से उतरकर वह पैदल ही बाजार में घूमने लग पड़े। दुकानदारों से उनके कारोबार के बारे में पूछा। यही नहीं, ट्यूशन पढ़कर लौटते बच्चों से भी बीच सड़क पर गपशप शुरू कर दी। उनकी सादगी देख हर कोई हैरान हो गया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

3 of 11
हालांकि उनके पीछे-पीछे जिलाधीश हमीरपुर और एसपी समेत अन्य अधिकारी भी साथ रहे। गांधी चौक, माल रोड से होते हुए राज्यपाल बाद में पुलिस थाना हमीरपुर पहुंच गए।

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

4 of 11
यहां उन्होंने करीब 7 से 9 मिनट बिताए और पुलिस अधिकारियों से थाने के इतिहास और पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ लोगों से सहयोगपूर्ण व्यवहार होना चाहिए। शहर में घूमने के बाद साढ़े सात बजे राज्यपाल वापस सर्किट हाउस लौट गए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

5 of 11
जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस मौके पर उपायुक्त हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर और एसपी हमीरपुर अजय बौद्ध मौजूद रहे। राज्यपाल वीरवार को हमीरपुर के गौतम कालेज में आयोजित हो रहे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

6 of 11
तहसील परिसर हमीरपुर से गुजरते राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

7 of 11
हमीरपुर बाजार से गुजरते राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत।

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

8 of 11
हमीरपुर आने से पहले राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन सड़क की निर्माणाधीन टीहरा टनल का निरीक्षण किया। 12 सितंबर को अचानक धंसी टनल में तीन मजदूर फंस गए थे। इनमें से दो को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। मौके पर पहुंचे राज्यपाल ने हिरदा राम के परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

9 of 11
प्रशासन के अनुसार कंपनी ने हिरदा राम के परिवार को फिलहाल पांच लाख रुपये की फौरी राहत देने का आश्वासन दिया है। वहीं, हिरदा राम के दोनों बेटों को नौकरी दी जाएगी। पढ़ाई कर रहे बेटे की पढ़ाई पूरी होने तक का खर्चा और उसके बाद नौकरी भी कंपनी ही देगी। यहीं नहीं हिरदा राम की बेटियों के शादी का खर्चा भी कंपनी उठाने को तैयार हो गई है।

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

10 of 11
डीसी मानसी सहाय के साथ बातचीत करते राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

11 of 11
टीहरा टनल का जायजा लेने पहुंचे राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें