फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भावुक हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राजभवन में दी गई भावभीनी विदाई

Thu, 18 Jul 2019 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत गुजरात में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए शिमला से रवाना हो गए। राजभवन में उनके सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई मंत्रियों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने शिरकत की। 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
राजभवन में सुबह से ही मिलने वालों का तांता लगा रहा। करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल गुरुवार को सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए जहां से वह अहमदाबाद के लिए हवाई मार्ग से रवाना होंगे। इससे पहले राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राज्यपाल को भावभीनी विदाई दी।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में प्राकृतिक खेती, नशामुक्ति, स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा सामाजिक समरसता को लेकर जन अभियान चलाए और उन्हें प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों का भरपूर सहयोग मिला।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने राज्यपाल द्वारा प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि राज्यपाल की कार्य प्रणाली की सभी राजनीतिक दलों ने प्रशंसा की है और इस दौरान पक्ष और विपक्ष दोनों का भरपूर सहयोग मिला।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही राज्यपाल आचार्य देवव्रत जाने के लिए गाड़ी में बैठे तो मीडिया कर्मियों ने उनसे समाज को संदेश देने के लिए कहा। इस पर राज्यपाल भावुक हो गए और बोले कि वे अब कुछ नहीं कह पाएंगे।

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य देवव्रत के गुजरात रवाना होने के साथ ही राजभवन ने नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
आधिकारिक सूची तो अभी नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में करीब दो सौ से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश और दिल्ली से कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी। 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
वीआईपी के आने और ठहरने के लिए पीटरहॉफ और राजभवन के गेस्ट हाउस को बुक कर लिया गया है। कलराज मिश्र 21 जुलाई को हवाई मार्ग से चंडीगढ़ और वहां से सड़क के रास्ते शिमला पहुंचेंगे। इसके बाद राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें