हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अचानक एचपीयू का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां के हालात देखकर राज्यपाल दंग रह गए। दिन : बुधवार, समय : सुबह 11 बजकर 35 मिनट। स्थान : एचपीयू का टैगोर ब्वॉयज हॉस्टल। ए ग्रेड यूनियर्सिटी के हॉस्टलों में छात्र किस हाल में रहते हैं, यह जानने पहुंचे राज्यपाल आचार्य देवव्रत हॉस्टल में एंट्री करते ही दंग रह गए।
एक्सीयन को कमरे में बंद करो, तब पता चलेगा
वाईएस परमार हॉस्टल के कमरा नंबर 109 में पहुंचे तो देखा कि हास्टल की खिड़कियां सीमेंट से बंद की गई है। ये नहीं खुलती। कमरे में हवा आने तक की जगह नहीं। राज्यपाल ने वीसी से पूछा- क्या आपकी यही व्यवस्था है। एक्सीयन को मौके पर बुलाया। वीसी को कहा कि इन्हें आज रात यहीं सुलाओ। तभी पता चलेगा कि बिना हवा के कैसे सोते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
बोले- हे भगवान, ये हॉस्टल है या पशुशाला। क्या हमारे बच्चे ऐसी हालत में रहते हैं। हॉस्टल की गैलरी में लाइट नहीं थी। कूड़े के ढेर लगे थे। कमरों के बाहर बिजली की तारें खुली लटकी हुई थीं। इन सबको देखते हुए राज्यपाल सीधे हॉस्टल की रसोई पहुंचे। देखा यहां तो हालत और भी खस्ता है। किचन से बदबू आ रही है।
क्या झाड़ू का भी एस्टीमेट बना रहे हो
दौरा पूरा होने के बाद राज्यपाल ने सफाई व्यवस्था देख रहे अधिकारियों को तलब किया। पूछा तो पता चला सफाई का काम आउटसोर्स कर दिया गया है। सफाई का काम देख रहे अधिकारी को बुलाया। पूछा- क्या झाड़ू लगाने का भी एस्टीमेट बन रहा है। वीसी को कहा कि इन सबका पैसा रोक दो। यदि ये आपके कर्मचारी है तो इन्हें नौकरी से निकालो।
विज्ञापन
3 of 13
एक्वागार्ड खराब है और बैठने की कुर्सियां भी टूटी पड़ी है। कोनों और खिड़कियों पर जमी गंदगी देख सीधे चीफ वार्डन अपर्णा नेगी से पूछ लिया- मैडम यहां बच्चे कैसे खाना खाते हैं। यहां का काम कौन देखता है। हॉस्टल वार्डन, जेई और एक्सीयन को नदारद पाकर राज्यपाल और भड़क गए। राज्यपाल बोले कि बिजली की पुख्ता व्यवस्था क्यों नहीं। यहां तो एस्टीमेट बनाते रहो, कागजों में दिखाते रहो और पैसा खाते रहो।
4 of 13
कहा- सुपरवाइजर को तुरंत यहां बुलाओ। ऑफिसर पहुंचे। राज्यपाल हाथ पकड़कर उसे खिड़की के पास ले गए। गंदगी दिखाते हुए बोले- ये क्या है। पूछा- क्या तुम ऐसी बदबू में बच्चों को खाना खिलाते हो। तुम्हें शर्म नहीं आती।
विज्ञापन
5 of 13
सूचना मिलते ही कुलपति राजेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंचे। राज्यपाल ने पूछा, हॉस्टलों की ऐसी हालत क्यों है। रोज क्यों सफाई नहीं होती। अफसर बोले- आज सफाई नहीं हो पाई।
छू के देखो, क्या ये भी टेलीफोन तार हैं
दोपहर 12:25 मिनट। आखिर में राज्यपाल वाईएस परमार हॉस्टल पहुंचे। यहां भी बिलजी तारें खुली लटकी थीं। कई जगह तारों पर कपडे़ लटके थे। बिजली की खुली तारें देख राज्यपाल ने बिजली अधिकारी को पूछा, ये क्या है? बोले, शर्मा जी आप छू के देखो, क्या ये भी टेलीफोन के तार हैं?
विज्ञापन
6 of 13
इस पर राज्यपाल ने कुलपति का हाथ पकड़ लिया और उस जगह ले गए जहां गंदगी बिखरी पड़ी थी। बोले- हॉस्टल के हाल ऐसे हैं कि इन पर पेड़ पौधे उग आए हैं। हॉस्टलों को कबाड़ रूम बना रखा है।
विज्ञापन
7 of 13
टैगोर के बाद राज्यपाल शहीद भगत सिंह और वाईएस परमार हॉस्टल भी गए। यहां रहने वाले छात्र कुलभूषण नेगी ने कहा कि हफ्ते से हॉस्टल में पानी नहीं आता।
8 of 13
शिकायत करो तो कोई सुनते नहीं। विरोध प्रदर्शन करो तो हम पर कार्रवाई होती है।
9 of 13
छात्र जाए तो कहां। राज्यपाल बोले- यहां सब टाइमपास लोग हैं। करोड़ों का बजट मिलता है, उसे बेकार लोगों पर बांटा जा रहा है। वीसी को दिए निर्देश, सबको सस्पेंड करो
10 of 13
करीब डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण में हॉस्टलों की हालत देख राज्यपाल दुखी हो गए।
11 of 13
मौके पर ही कुलपति राजेंद्र चौहान को निर्देश दिए कि जो भी अफसर दोषी हैं, सबको सस्पेंड किया जाए।
12 of 13
मैं देखूंगा कि आपने कितनों पर कार्रवाई की। छह अक्तूबर को मैं फिर आऊंगा।
कुलपति ने बुलाई आपात बैठक, नोटिस जारी
कुलपति प्रो. राजेंद्र चौहान ने शाम को वीसी ऑफिस में रजिस्ट्रार, चीफ वार्डन समेत वार्डनों और अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। कहा कि हॉस्टल में जो कमियां सामने आई हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाए। कुलपति ने हॉस्टल की खस्ता हालत के लिए जिम्मेदार अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। कहा कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो जिम्मेदार अफसरों को बाहर किया जाएगा।