फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूट-फूट कर रोई आतंकी हमले में शहीद तारा बहादुर की मां, अधूरी रह गई ये ख्वाहिश

Sun, 11 Jun 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन)
विज्ञापन
1 of 6
आतंकवादियों की घुसपैठ नाकाम करने में सर्वोच्च बलिदान देने वाले गोरखा रेजिमेंट के तारा बहादुर की मां फूट-फूट कर रोई। मेरे बेटे को तब तक इंसाफ नहीं मिलेगा जब तक भारत सरकार इसका बदला नहीं लेगी। यह बात जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकते हुए शहीद हुए जवान की मां ने कही। 
विज्ञापन

2 of 6
रूंधे गले से तारा बहादुर रोका की मां ने कहा कि कब तक देश के लिए जवान शहीद होते रहेंगे और भारत सरकार संयम बरते बैठी रहेगी। शहीद जवान की मां कमला रोका ने बताया कि नेपाल में उन्हें पता लगा कि उनका बेटा शहीद हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
एक ओर जवान सरहद पर गोली खाकर देश की रक्षा में डटे हैं दूसरी ओर क्रिकेट जैसे खेल उसी देश के साथ हो रहे हैं। 

4 of 6
उन्होंने कहा कि फुटबाल विश्व भर में लोकप्रिय खेल है, लेकिन उसमें भी दुश्मन देश के साथ खेलने से कई बार टीम या खिलाड़ी ही इनकार कर देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
उन्होंने भारत सरकार से आह्वान किया कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अन्यथा शहीदों के शव शरहद से ऐसे ही आते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहीद की मां कमला रोका ने बताया कि उनका बेटा 24 साल का था और घर में सभी उसे छुट्टी पर मिलने का इंतजार कर रहे थे। छुट्टी मिलते ही उसकी शादी करने वाले थे। इसके लिए एक लड़की भी देख रखी थी, लेकिन यह सपना कभी भी पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें