फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RKMV में हुस्न का जलवा, वैष्णवी के सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज

Thu, 25 Aug 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
राजधानी के राजकीय कन्या महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2016 में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की छात्रा वैष्णवी के सिर मिस फ्रेशर  का ताज सजा। जबकि परमजयी फर्स्ट रनर अप रही और शबनम के सिर सैकेंड रनर अप का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

2 of 7
कॉलेज सभागार में आयोजित की गई सौंदर्य प्रतियोगिता में नई प्रवेश लेने वाली छात्राओं ने रंग बिरंगे परिधानों में स्टेज पर कैट वॉक कर अदाओं के जलवे बिखेरे। इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने विजेता रही वैष्णवी को ताज पहना कर सम्मानित किया।  इस सौंदर्य प्रतियोगिता में छात्राओं को कई और टाइटल भी दिए गए।
विज्ञापन

3 of 7
इनमें पूजा वर्मा को मिस टैलेंटिड, शीतल को मिस कॉन्फिडेंट, का खिताब देकर नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में कुल 38 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके लिए तीन राउंड हुए, जिसमें छात्राओं ने रंग बिरंगे परिधानों में मॉडलिंग की, दूसरे में अपना परिचय देकर अपनी अलग प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गीत गाए और डांस आदि कर छात्राओं का मनोरंजन किया।

4 of 7
अंतिम राउंड में पहुंची छात्राओं से सवाल किए गए। इन तीनों राउंड में दिए गए अंकों के आधार पर ही मिस आरकेएमवी का चयन किया गया। कालेज छात्रा मुस्कान ने ...बार-बार देखो हजार बार देखो और प्रियंका ने ...आइए मेहरबां गीत गाए।
विज्ञापन

5 of 7
Fresher Party
वहीं शरीना और शबनम ने ...मैं नाचूं आज छम-छम गाने पर डांस कर धूम मचाई। कालेज छात्राओं ने ... रंगीलो म्हारो ढोलणा गाने पर राजस्थानी नृत्य कर माहौल रंगीन बना दिया।
विज्ञापन

6 of 7
Fresher Party
इस दौरान कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान प्राचार्या सहित अन्य अध्यापक वर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्राचार्या मीरा वालिया ने कॉलेज में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं का आवाहन किया कि वे कॉलेज में एक लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करें ताकि वे अपने जीवन में सफल हों। उन्होंने कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने पूरी उम्र अनुशासित जीवन जीने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें