चंबा जिले की ऊपरी चोटियों में भी मंगलवार को हल्की बर्फबारी हुई। जिले के अन्य क्षेत्रों पांगी, भरमौर, होली, साहो, सिल्लाघ्राट में बूंदाबांदी का क्रम दिन भर जारी रहा। भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगति जोत, काली छौ, पांगी सेक्टर की साच पास, थांदल धार, सुराल भटोरी, सिधाणी धार, मिंधल धार में भी ताजा बर्फबारी हुई है।