हिमाचल की ऊंची चोटियों ने सितंबर माह में ही बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। चंबा जिला के कबायली क्षेत्र पांगी के साच दर्रे के पास छह इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। इससे यहां एचआरटीसी की दो बसें, एक एंबुलेंस और निजी वाहन फंस गए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
साच दर्रे के अलावा रोहतांग समेत ऊंची पहाड़ियों पर शनिवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई है। इससे मनाली की ऊंची चोटियां सफेद हो गई हैं।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : amar ujala
मकरवे शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, कुंजुम दर्रा, बारालाचा दर्रा में भी हल्का हिमपात हुआ है। पवित्र मणिमहेश के इर्द-गिर्द लगती चोटियों पर भी हल्के हिमपात से ठंड बढ़ गई है।
4 of 7
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में 17 से 21 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। रविवार को प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
इस महीने के अंत तक प्रदेश से मानसून के विदा होने की संभावना भी जताई गई है। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
6 of 7
रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.6, मंडी में 32.1, हमीरपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बिलासपुर में 29.5, सुंदरनगर में 29.4, कांगड़ा में 29.2, चंबा में 28.6, नाहन में 27.9, सोलन में 27.5, धर्मशाला में 27.2, शिमला में 24.0 और कल्पा में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।