बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.9, कल्पा में माइनस 0.6, मनाली में 0.8, कुफरी में 1.2, सुंदरनगर में 2.1, डलहौजी-सोलन और भुंतर में 3.4, शिमला में 3.8, चंबा में 4.1, मंडी में 4.2, ऊना में 5.0, बिलासपुर में 5.6, हमीरपुर में 5.9 और धर्मशाला में 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शिमला में हल्की धूप खिलने के साथ-साथ बादल भी छाए रहे।