फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शिमला के इस स्कूल में घुसा सांभर, बच्चों ने शौचालय में किया बंद

Thu, 06 Dec 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
राजधानी के बालुगंज वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वीरवार सुबह करीब पौने नौ बजे एक सांभर घुस गया। इससे स्कूल में हड़चंप मचा रहा। घबराया हुआ सांभर मुख्य गेट से होते हुए अंदर आया और स्कूल की धरातल मंजिल की टॉयलेट में छिप गया। 
विज्ञापन

2 of 6
स्टाफ और स्थानीय लोगों की वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने वाइल्ड लाइफ विंग शिमला को इसकी सूचना दी। इसके बाद वाइल्ड लाइफ टीम मौके पर पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांभर पर नियंत्रण पाकर उसे टुटीकंडी वन्य प्राणी बचाव एवं पुनर्वास केंद्र ले गई।
विज्ञापन

3 of 6
सांभर को आए जख्मों का केंद्र में उपचार भी किया। इसके बाद इसे कुफरी स्थित वाइल्ड लाइफ के चिड़ियाघर ले जाया गया। प्रधानाचार्य बृजलाल ने बताया कि सांभर ग्राउंड फ्लोर में घुसा इससे स्कूल की कक्षाओं और इन दिनों चल रही परीक्षाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। 

4 of 6
सब सामान्य रूप से चलता रहा। सुबह स्कूल खुलने के समय अचानक यह सांभर एडवांस स्टडीज की ओर से दौड़ता हुआ आया और स्कूल के गेट से अंदर घुस गया। शिक्षकों को जैसे ही रास्ते में रखे बैंच और डेस्क पर कुछ गिरने की आवाज आई तो वह धरातल मंजिल पर पहुंचे जहां टॉयलेट में सांभर नजर आया। 
विज्ञापन

5 of 6
बताया कि आवारा कुत्तों और सड़क पर ट्रैैफिक की वजह से सांभर बहुत घबराया हुआ था। इसका वजन करीब 140 किलोग्राम बताया जा रहा है। 
  वाइल्ड लाइफ की टीम के सदस्य बीओ विनय कुमार, प्रमोद, गार्ड अनिल, विंग की चिकित्सक डॉ. पूजा और सहयोगी स्टाफ ने सांभर को ट्रैंकुलाइजर गन से बेहोश किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गौरतलब है कि बीते दिनों जिला कचहरी परिसर में तेंदुए का शावक घुस गया था। शिमला शहर में अंधाधुंध निर्माण और अतिक्रमण के चलते जंगली जानवरों के प्राकृतिक आवास तबाह हो रहे हैं। इसके चलते जानवर आबादी के बीच पहुंच रहे हैं। वन्य प्राणी विंग के वन मंडल अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि सांभर सुरक्षित है। इसे हल्की चोटें आई हैं जिसका उपचार कर लिया है।  इसकी देखभाल की जिम्मेदारी स्टाफ को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें