मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि तापमान में अधिक गिरावट दर्ज नहीं हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 21.5, नाहन-कांगड़ा में 20.0, बिलासपुर में 18.8, हमीरपुर में 18.8, चंबा में 18.7, सुंदरनगर में 16.3, भुंतर में 15.6, शिमला में 13.6, धर्मशाला में 12.8, डलहौजी में 5.6, कल्पा में 5.5 और केलांग में 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।