फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में युवा हो रहे कैंसर का शिकार, ये है मुख्य वजह

Tue, 05 Feb 2019 01:13 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल में युवा कैंसर का शिकार हो रहे हैं। साई संजीवनी संस्थान सोलन में विश्व कैंसर दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साई संजीवनी अस्पताल में पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को कैंसर के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

2 of 5
अभियान के बावजूद कैंसर रोगियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। इनमें ज्यादातर मुख कैंसर से ग्रसित हैं। मुख कैंसर के रोगियों में खास बात यह है कि 40 फीसदी युवा वर्ग 19 से 30 वर्ष के होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गुटखे से मुंह के कैंसर के रोगी बढ़ रहे हैं। अध्यापिका प्रतिभा ने कहा कि चिंताजनक है कि 19 से 30 वर्ष के युवा वर्ग में पान मसाल, गुटखा, तंबाकू खाने से मुख कैंसर हो रहा है। कैंसर रोगियों में से 40 फीसदी को मुंह का कैंसर पाया गया है। 

4 of 5
इसके अलावा महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर की समस्या बढ़ती जा रही है। संस्थान निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि इसी श्रृंखला में संस्थान की छात्राओं ने पोस्टर भी बनाए और मरीजों-तीमारदारों को कैंसर के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रिंसिपल और अध्यापिकाएं अंकिता, प्रतिभा, श्वेता, दीपिका, मान्यता, नियति, पूजा और छात्राएं मौजूद रहे। वहीं आदर्श विद्यालय धुंदन में भौतिकी प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कैंसर के कारण, निदान और उपचार के बारे में बच्चों को जानकारी दी। बच्चों को भविष्य में कैंसर के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें