फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर बदला मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी, भारी हिमपात की चेतावनी

Wed, 06 Feb 2019 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार दोपहर बाद रोहतांग समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में भी देर शाम बर्फ के फाहे गिरे।
विज्ञापन

2 of 6
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में आठ फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

3 of 6
मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि तापमान में अधिक गिरावट दर्ज नहीं हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 21.5, नाहन-कांगड़ा में 20.0, बिलासपुर में 18.8, हमीरपुर में 18.8, चंबा में 18.7, सुंदरनगर में 16.3, भुंतर में 15.6, शिमला में 13.6, धर्मशाला में 12.8, डलहौजी में 5.6, कल्पा में 5.5 और केलांग में 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

4 of 6
उधर, राजधानी में मंगलवार देर शाम बर्फ के फाहे गिरे। मंगलवार दोपहर को रोहतांग और इसके आसपास की ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई। प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
पर्यटकों व आम लोगों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की चेतावनी दी गई है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते घाटी में अभी भी नेशनल हाईवे 305 आनी-कुल्लू सहित कई सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्षेत्र                न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
केलांग                - 11.0
कल्पा                 - 4.2
कुफरी                    2.6
डलहौजी                3.8
सोलन                    4.5
भुंतर                      5.6
मनाली-शिमला        5.8

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें