फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ ने बरपाया कहर, बागवानों को करोड़ों की चपत, तस्वीरों में देखें तबाही

Thu, 13 Jun 2019 08:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहड़ू/नाहन/मंडी
विज्ञापन
1 of 10
तूफान से सेब तबाह - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में ओलावृष्टि और अंधड़ से बागवानों को करोड़ों की चपत लगी है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और चंबा के कई क्षेत्रों में सेब, नाशपाती, आम, प्लम, खुमानी, आडू और टमाटर को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

2 of 10
तूफान से सेब तबाह - फोटो : अमर उजाला
नेरवा के तहत शिल्ला और भराणू पंचायत में तूफान से बगीचों में सेब के फल झड़ गए हैं। टिपरोग गांव के दिनेश झगटा के बगीचे में करीब 150 पेटी सेब झड़ गया।
विज्ञापन

3 of 10
कुल्लू में नाशपाती-सेब तबाह - फोटो : अमर उजाला
गांव के अन्य बागवानों को भी व्यापक नुकसान हुआ है। दिनेश ने बताया कि बीती रात करीब नौ बजे तेज अंधड़ चला जिससे सेब तबाह हो गया। उन्होंने कहा कि करीब पांच साल बाद ऐसा तूफान आया।
 

4 of 10
देहरादून-कालाअंब-चडीगढ़ हाईवे पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
ओलों से कई जगह फल झड़ गए तो कई जगह अंधड़ से पेड़ टूट गए। नाहन में बारिश के साथ भारी अंधड़ से चलती स्कूटी पर गिरे पेड़ से एक युवक की मौत हो गई। पांवटा-कालाअंब-चंडीगढ़ सड़क पर मोगीनंद के पास पेड़ गिरने से एनएच-7 एक घंटे बाधित रहा। नाहन-कुमारहट्टी एनएच निहोग के समीप बंद रहा।
विज्ञापन

5 of 10
कुल्लू में नाशपाती को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
वहीं कुल्लू जिले में भी तूफान से नाशपाती, आलूबुखारे व सेब के फल गिर गए। यहां सबसे अधिक नुकसान नाशपाती को हुआ है। नाशपाती का सीजन शुरू होने के लिए महज एक महीने का समय बचा हुआ है। लेकिन आंधी-तूफान से हुए नुकसान से बागवानों को बड़ा झटका लगा है। 
 
विज्ञापन

6 of 10
जमीन पर पड़े सेब के फल - फोटो : अमर उजाला
बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से सिरमौर के कई क्षेत्रों में बुधवार रात से बिजली गुल रही। जिला सोलन में तूफान से टमाटर व खुमानी और मंडी में भी नकदी फसलें प्रभावित हुई हैं। चंबा के भरमौर, होली, सलूणी, किहार और पांगी में ओलावृष्टि से 70 प्रतिशत सेब की फसल तबाह हो गई। 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के रोहड़ू की करीब तीस पंचायतों में सेब और नाशपाती की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बागवानों का दावा है कि करीब 70 फीसदी फसल तबाह हो गई है। अंधड़ से नेरवा तहसील में घरों की छतें उड़ गईं। 

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
एक घंटा बंद रहा कालका-शिमला रेल ट्रैक
बुधवार रात कालका-शिमला रेल मार्ग पर पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक आवाजाही बाधित रही। शिमला से कालका और कालका से शिमला जा रही आखिरी रेलगाड़ियां ट्रैक में फंसी रहीं। रेलवे कर्मचारियों ने पेड़ काटने के बाद मार्ग बहाल किया।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात को सूबे के कई क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में ठंड लौट आई है। गुरुवार को सूबे के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। राजधानी शिमला में रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट
प्रदेश में जारी बारिश-बर्फबारी से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरा है। केलांग में न्यूनतम तापमान 2.5, कल्पा में 6.0, मनाली में 7.5, कुफरी में 7.9, डलहौजी में 10.9, शिमला में 12.0, सोलन में 16.4, धर्मशाला-मंडी में 18.4, कांगड़ा में 20.5, ऊना में 21.0 और नाहन में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें