हिमाचल की ऊंची चोटियों पर सोमवार को बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। हिमपात के कारण जनजातीय जिला लाहौल स्पीति का देश के अन्य हिस्सों से यातायात मार्ग से संपर्क कट गया है। रोहतांग पास में 45 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। रोहतांग दर्रे पर ताजा बफबारी के बाद मनाली लेह मार्ग बंद हो गया है। तस्वीर में सोमवार को मढ़ी के समीप कुछ इस तरह का नजारा दिखा।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद जन्नत हुए हिमाचल के पहाड़, कीजिए दीदार
2 of 10
कांगड़ा में बर्फ से लकदक धौलादार की पहाड़ियां।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद जन्नत हुए हिमाचल के पहाड़, कीजिए दीदार
3 of 10
तस्वीर में कुल्लू और शिमला जिले को जोड़ने वाले जलोड़ी जोत में ताजा हिमपात का नजारा।
बर्फबारी के बाद जन्नत हुए हिमाचल के पहाड़, कीजिए दीदार
4 of 10
प्रदेश भर में पारा गिर गया है। मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक मंगलवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। उधर, चंबा-पांगी के बीच साच दर्रा से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद जन्नत हुए हिमाचल के पहाड़, कीजिए दीदार
5 of 10
सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। सोमवार सुबह ताजा हिमपात के बाद पूरे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। सीजन की पहली बर्फबारी अक्तूबर महीने में हुई है। कई साल के बाद अक्तूबर में बर्फबारी हुई है इसलिए इस बार अधिक हिमपात के आसार हैं। तस्वीर में चूड़धार में हुई पहली बर्फवारी का नजारा।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद जन्नत हुए हिमाचल के पहाड़, कीजिए दीदार
6 of 10
बीआरओ के कमांडर कर्नल राजेंद्र कुमार ने बताया कि रोहतांग पास में 45 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। किसी प्रकार की कोई घटना न घटे इसके लिए यातायात को रोक दिया गया है। गुलाबा से रोहतांग और रोहतांग से कोकसर तक बर्फ हटाने का कार्य आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद जन्नत हुए हिमाचल के पहाड़, कीजिए दीदार
7 of 10
चूड़धार स्थित स्वामी कमलानंद महाराज ने फोन पर बताया कि चूड़धार में रुक-रुक कर हुई बर्फबारी से पूरी चोटी सफेद चादर से ढक चुकी है। जिससे पर्यटकों को अदभुत नजारा देखने को मिल रहा है।
बर्फबारी के बाद जन्नत हुए हिमाचल के पहाड़, कीजिए दीदार
8 of 10
चूड़धार स्थित शिरगुल मंदिर में हर रोज सराहां, राजगढ़, नौहराधार सहित जिला भर से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। कई वर्षों बाद अक्तूबर माह में यहां पर बर्फबारी हुई है। इसलिए इस बार अधिक बर्फबारी होने के आसार हैं।
बर्फबारी के बाद जन्नत हुए हिमाचल के पहाड़, कीजिए दीदार
9 of 10
मनाली के लोग रोहतांग और अन्य चोटियों पर हुए ताजा हिमपात से खासे खुश नजर आ रहे हैं। मनाली के पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि बर्फबारी मनाली के पर्यटन सीजन के लिए एक संजीवनी है। इससे पर्यटन व्यवसाय को रफ्तार मिलेगी।