फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मई में दिसंबर का मजा, बर्फबारी से गुलजार हुए पहाड़, सुहावना हुआ मौसम

Fri, 24 May 2019 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों रोहतांग, लाहौल और किन्नौर की चोटियों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 27 मई तक प्रदेश में मौसम खराबरहने के आसार हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर को रोहतांग दर्रा में पांच सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। 13050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा खराब मौसम की वजह से सैलानियों के लिए नहीं खुल पाया है। हालांकि दर्रा को बहाल हुए एक हफ्ते का समय होने वाला है। लेकिन पर्यटकों की आवाजाही नहीं होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देशभर के सैलानी अभी भी रोहतांग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम में आए बदलाव से रोहतांग के अलावा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान पीक, देऊ टिब्बा में हल्की बर्फबारी होने से पहाड़ियां सफेद हो गई है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मौसम के बिगड़े मिजाज से जनजातीय जिला किन्नौर एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है। किन्नौर जिला और रामपुर खंड की 15/20 वैली में ऊंचाई वाली चोटियों में शुक्रवार सुबह ताजा हिमपात हुआ। निचले क्षेत्रों में झमाझम बादल बरसे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, कल्पा, निचार और पूह के अधिकांश ऊंचाई वाली पहाड़ियों में दिनभर हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। दिन के समय मौसम साफ रहा हालांकि बादल छाए रहे। जिला मुख्यालय धर्मशाला सहित जिला के अन्य क्षेत्रों में भी शुक्रवार सुबह जमकर बारिश हुई। बारिश मक्की की फसल की बिजाई के लिए उपयुक्त मानी जा रही है। बारिश के चलते खेतों में नमी आ गई है, जो कि मक्की की बिजाई के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यह बारिश बेलवाली सब्जियों के लिए भी संजीवनी मानी जा रही है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालमपुर में 2.0 और कांगड़ा में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है। ऊना में अधिकतम तापमान 35.3, बिलासपुर में 30.5, हमीरपुर में 29.8, नाहन में 29.6, सुंदरनगर में 27.7, कांगड़ा में 26.8, सोलन में 24.0, धर्मशाला में 22.8, शिमला में 20.0, चंबा में 20.4, केलांग में 13.6 और डलहौजी में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें