फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल वासियों के दिल में है मोदी के लिए खास जगह, ये है वजह

Fri, 24 May 2019 01:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में हिमाचल में भाजपा की प्रचंड जीत बेशक पीएम नरेंद्र मोदी की ही देशव्यापी लहर का असर माना जा रहा हो, मगर मोदी का वैसे भी हिमाचल से गहरा नाता रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी कई बार इस बात को दोहरा भी चुके हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है। मोदी वर्ष 1995 से लेकर 2000 के बीच हिमाचल के प्रभारी रह चुके हैं। उस समय उन्होंने हिमाचल के कई दुर्गम क्षेत्रों की यात्राएं कीं।
विज्ञापन

3 of 8
मोदी के प्रभारी रहते ही 1998 में हिमाचल में भाजपा की सरकार भी बनी। उस वक्त प्रेम कुमार धूमल पहली बार हिमाचल के मुख्यमंत्री बने। हिमाचल के प्रभारी रहते ही मोदी वर्तमान सीएम जयराम ठाकुर की कार्यप्रणाली से भी वाकिफ  रहे हैं। उसी का रिवार्ड मोदी ने उन्हें सवा साल पहले मुख्यमंत्री बनाकर दिया है।

4 of 8
पीएम मोदी जब भी हिमाचल आते हैं तो वह अपने दौरों को याद करते हैं। वह शिमला के कॉफी हाउस में कॉफी की चुस्कियों के साथ राजनीतिक गपशप का भी रिज मैदान की जनसभा में उल्लेख कर चुके हैं। वह कांगड़ा की धाम और मंडी की सेपू बड़ी को भी मंच से याद करते आए हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के बहुत से लोगों की भी नरेंद्र मोदी के यहां आने से संबंधित कई तरह की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। हिमाचल प्रभारी रहते मोदी जब भी मंडी से धर्मशाला या धर्मशाला से मंडी आते तो नारला के पास एक ढाबे पर भोजन करते। मंडी की सेपू बड़ी उनकी पसंद थी।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
एक बार अटल बिहारी वाजपेयी चार दिन के मनाली प्रवास पर आ रहे थे। उस समय मोदी प्रदेश प्रभारी थे। तैयारियों का जायजा लेने मोदी भी कुल्लू पहुंचे। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी ने बिजली महादेव के बारे में सुना तो वहां जाने की इच्छा जताई। बिजली महादेव के लिए एक से डेढ़ घंटे पैदल चलना पड़ता था। वाहन से उतरने के बाद जब पैदल यात्रा शुरू की तो रास्ते में भारी बारिश शुरू हो गई। उस समय वे घारट गांव पहुंचे थे। यहां एक चाय का खोखा था।
विज्ञापन

7 of 8
पीएम मोदी ने उस वक्त बारिश के दौरान टी स्टाल में चारपाई पर बैठकर तीन घंटे बिताए थे। फिर वह बारिश रुकने के बाद बिजली महादेव के दर्शन कर लौटे। इस प्रसंग को भी वह हिमाचल भाजपा के नेताओं के साथ लगातार याद करते रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
मतगणना के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचली टोपी पहनकर केदारनाथ मंदिर गए थे। इससे पहले हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भी मई 2017 में मोदी इजराइल जाकर भी हिमाचली टोपी पहन चुके हैं। इस तरह से वह हिमाचल से अपना खास जुड़ाव दिखाते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें