फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मई में भी ठंड का दौर जारी, रोहतांग दर्रा में 15 सेंटीमीटर ताजा हिमपात

Fri, 21 May 2021 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-सपीति)
विज्ञापन
1 of 5
लाहौल-स्पीति में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदले तेवरों से जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मई माह में ठंड का दौर जारी है। गुरुवार रात को रोहतांग दर्रा में 15 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। बारालाचा व कुंजुम दर्रा में भी ताजा बर्फबारी हुई है। जबकि लाहौल-स्पीति के कई इलाके बर्फ की चादर से सफेद हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि मनाली-लेह मार्ग पर यातायात सामान्य है। खराब मौसम के कारण जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के किसान-बागवानों की चिंता बढ़ गई है। ठंड के कारण सेब सहित अन्य फलों के आकार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल के निचले इलाकों में बर्फ गिरने से कृषि का कामकाज भी प्रभावित होने लगा है। लाहौल के कोकसर व ग्रांफू में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा डिंफुक, सिस्सू, खंगसर, गोंधला में बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आई है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 23 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में तूफान और बारिश जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को भी राजधानी शिमला में सुबह बारिश हुई जबकि दोपहर बाद धूप खिली रही। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य ही रहा जबकि अधिकतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें