किलाड़ में डेढ़ फुट तक बर्फबारी हुई है। पांगी की 19 पंचायतें बर्फबारी से प्रभावित हैं। उधर, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में रविवार को मौसम मिलाजुला रहा। रविवार को सोलन में अधिकतम तापमान 21.0, बिलासपुर में 20.0, हमीरपुर में 19.7, ऊना में 19.4, भुंतर में 17.1, चंबा में 16.5, नाहन में 16.3, धर्मशाला में 14.8, शिमला में 10.8, कल्पा में 8.1 और केलांग में माइनस 2.6 डिग्री रहा।