फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर हिमपात जारी, शिमला-मनाली में भी बिछी सफेद चादर, कई लोग फंसे

Sat, 11 Mar 2017 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल के पहाड़ों पर सुबह से ही हिमपात हो रहा है। शिमला-मनाली में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। कई इलाकों में यातयात ठप है और लोग घरों में कैद हो गए हैं। उपरी इलाकों में पिछले तीन दिन से लगातार बर्फ गिर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
सिरमौर, किन्‍नौर, लाहौल स्पीति के कई इलाकों में भारी हिमपात हुआ है। जनजातीय इलाकों में लोग घरों में कैद है। रोहतांग समेत कई चोटियों पर तीन फीट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है। इन इलाकों में यातायात ठप है और अब ब्लैकआउट का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

3 of 6
हिमाचल के हरिपुरधार इलाके में बच्चे समेत दंपति काफी देर तक बर्फ में फंसा रहा। फिलहाल इन्हें यहां से निकाला गया है। बताया जा रहा है कि सभी को एंबुलेंस की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रदेश के जनजातीय इलाकों में भी सैलानियों समेत कई लोगों के फंसने की सूचना है।

4 of 6
शिमला में भी सुबह से ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है। यहां तापमान में भी काफी गिरावट आई है। रात का तापमान करीब शून्य डिग्री सेल्सियस को छू रहा है। शिमला के जाखू हिल्स, कुफरी, नारकंडा, नालदेहरा में बर्फ की चादर बिछ गई है
विज्ञापन

5 of 6
शिमला में अभी यातायात सुचारू है और बाहरी राज्यों से काफी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। मार्च के महीने में दो साल बाद शिमला में ऐसी बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार से मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वहीं, नाहन समेत प्रदेश के निचले मैदानी इलाकों में भारी ओलावृष्टि ने भी जमकर तबाही मचाई है। इससे खुमानी, आड़ू जैसे पौधों को नुकसान पहुंचा है। इन पोधों में इन दिनों फ्लॉवरिंग हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें