हिमाचल के 8 जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल के कई इलाके बाहरी दुनिया से कट गए हैं। बर्फबारी की ये ताजा तस्वीरें कोकसर, जसरथ और मनाली के साथ लगते क्षेत्रों की हैं।
विज्ञापन
2 of 12
जनजातीय क्षेत्रों पांगी और लाहौल में बुधवार को भारी बर्फबारी हुई है। पर्यटन स्थल मनाली, डलहौजी और धर्मशाला के पहाड़ों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। पांगी के मुख्यालय किलाड़ में 30 सेंटीमीटर और ऊपरी क्षेत्र हुड़ान और चस्क भटौरी में 60 सेंटीमीटर से ज्यादा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
3 of 12
पर्यटन नगरी डलहौजी और खजियार के लक्कड़मंडी, कालाटोप में भी बर्फ गिरी है। भरमौर के रिहायशी इलाकों में भी ताजा हिमपात हुआ है। कांगड़ा में धौलाधार के पहाड़ भी बर्फ से सफेद हो गए हैं। कुल्लू के नेशनल पार्क, तीर्थन घाटी में भी बर्फबारी हुई है।
4 of 12
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति व मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
5 of 12
इन दो दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के अनेक स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। उधर, बुधवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी होने से प्रदेश में शीतलहर चल रही है।
विज्ञापन
6 of 12
राजधानी शिमला में बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के रिहायशी इलाकों में बुधवार को सीजन की पहली बर्फबारी रिकार्ड की गई। रोहतांग दर्रे में करीब 15 सेंटीमीटर तक हिमपात होने की सूचना है।
विज्ञापन
7 of 12
जिला मुख्यालय केलांग और उदयपुर में साढ़े सात सेंटीमीटर, कोकसर में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। कोकसर स्थित रेस्क्यू चेक पोस्ट से आगे रोहतांग की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
8 of 12
ताजा हिमपात के बाद पूरी घाटी शीत लहर की चपेट में आ गई है। न्यूनतम तापमान घटने से क्षेत्र में पानी के स्रोत जम गए हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति विवेक भाटिया ने बताया कि घाटी में पिछले चौबीस घंटों से रुक-रुक कर बर्फबारी का क्रम जारी है।
9 of 12
केलांग-मनाली सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। कोकसर में तैनात रेस्क्यू पोस्ट के प्रभारी लुदर सिंह ने बताया कि कोकसर से रोहतांग को जाने वाले सड़क मार्ग पर बैरियर लगा दिया गया ताकि कोई वाहन आगे न जा सके।
10 of 12
मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.4, कल्पा में माइनस 1.0, शिमला-सोलन में 5.0, सुंदरनगर में 4.8, मनाली में 4.0, मंडी में 4.7, बिलासपुर में 4.9, ऊना में 6.5 और चंबा में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।