मनाली विंटर क्वीन का ताज पहनने के लिए सुंदरियों में इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। तीसरे दिन मॉडल्स के कैटवॉक ने सबका मन मोह लिया। आइए देखते हैं कुछ खास तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 9
मनाली में चल रहे राष्ट्रीय शरदोत्सव के तीसरे दिन मनु रंगशाला में कई प्रदेशों की संस्कृति की झलक देखने को मिली। वहीं, विंटर क्वीन के लिए तीसरे दिन प्रतिभागियों में कड़ी टक्कर रही।
विज्ञापन
3 of 9
प्रतिभागी गिरिशा अत्री, युक्ति पांडे, कविता, टिशिता, भावना, किरण ठाकुर, प्रियंका, सिमरण, ईशा, तश्या, नविता गौतम, भव्या शर्मा, मालती सेठी, श्रुति, कौशल्या, महिमा शर्मा, सृष्टि में विंटर क्वीन के ताज के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
4 of 9
प्रतिभागियों ने मनुरंगशाला में हुस्न के जलवे बिखेरे। कैटवॉक कर रही सभी मॉडल्स बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान कार्यक्रमों का स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
5 of 9
वॉयस ऑफ कार्निवाल प्रतियोगिता के तहत मनु रंगशाला में प्रतिभागियों ने स्वर लहरियां बिखेरीं। प्रतिभागी पीयूष शर्मा, टिंक, रंजना सकलानी, श्रेया गुलेरिया, शिवेश, शिवांश, सुरेंद्र बाबा, वरूण, रविकांत, रणजीत सिंह, दीवान चंद, दीपक, राधिका ने जजों के अनुसार मिले चैलेंज को स्वीकर करते हुए प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
6 of 9
विंटर कार्निवाल में इस बार पुन: मैन पर्सनैलिटी प्रतियोगिता शुरू की गई है। जिसमें अभी ठाकुर, कर्ण अरोड़ा, शक्ति चौहान, अनिल ठाकुर, गगन चौहान, पवन सयाल, आर्यवीर, राजा, गगनदीप, इकबाल सिंह, अंकुश कुमार, सियालदीप सिंह, मुजबिल खान, विक्की चौहान, ध्रुव, कुनाल, नितेश कुमार, रजत, दलजीत सिंह, कमलप्रीत सिंह, रणजीत सोनी, शिवांक शर्मा और पंकज ठाकुर ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए दमखम दिखाया।
विज्ञापन
7 of 9
मनाली में चल रहे राष्ट्रीय शरदोत्सव के तीसरे दिन मनु रंगशाला में बॉलीवुड पार्श्व गायक अनुज शर्मा ने सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड, पहाड़ी और पंजाबी गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं फोक डांस, क्लासिकल डांस, फिल्मी डांस ओल्ड एंड न्यू ने भी समां बांधा। लोक दलों से पर्यटकों को लोक संस्कृति से अवगत करवाया। पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने जमकर डांस किया।
8 of 9
मंडी के लोक नृत्य लुड्डी ने भी दर्शकों की वाहवाही लूटी। बॉलीवुड पार्श्व गायक अनुज शर्मा ने दर्शकों को खूब नचाया। वहीं, इससे पहले सुबह दिलीप म्यूजिकल ग्रुप, बीएमएस कर्नाटका, भवानी कर्नाटका के कलाकारों ने क्लासिकल डांस पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
जागृति कला मंच मनाली, आकाश कला संगम भुंतर, सत्यम शिवम सुंदरम कुल्लू, वीआई डांस एकेडमी सुंदरनगर, फ्यूजन डांस एकेडमी सुंदरनगर के कलाकारेां ने पुरानी फिल्मों गानों में बेहतरीन डांसकर दर्शकों का मनोरंजन किया। क्रिश्चियन नर्सिंग इंस्टीच्यूट कुल्लू, मास्टर ऑफ मास्टर सुंदरनगर, फैशन डांस एकेडमी नेरचौक, शंगल म्यूजिकल ग्रुप मंडी, एमथ्री मनाली के कलाकारों ने नए फिल्मी गीतों पर धमाल मचाया।