धूप खिलने से अधिकतम तापमान में हल्का सुधार हुआ है। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 20.0, हमीरपुर में 19.4, सोलन में 19.0, सुंदरनगर में 18.0, भुंतर में 17.7, कांगड़ा में 16.2, नाहन में 16.7, ऊना में 15.8, शिमला में 15.2, धर्मशाला में 8.8 और केलांग में 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.0, कल्पा में 0.7, मनाली में 2.0, मंडी में 2.6, धर्मशाला में 2.1 और शिमला में 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।