हिमाचल में मूसलाधार बारिश ने कहर मचा दिया है। कई जिलों में भारी बारिश के चलते जनजीवन पर असर पड़ा है। बारिश से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
2 of 13
प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रबल हो गया है। वीरवार रात और शुक्रवार को ऊना, कांगड़ा और चंबा में बादल जमकर बरसे। मढ़ी के पास पहाड़ी धंसने से मनाली-लेह मार्ग 24 घंटे बंद रहा।
विज्ञापन
3 of 13
शुक्रवार दोपहर बाद मार्ग बहाल हुआ। चंबा में रावी नदी के तेज बहाव में लकड़ी पकड़ते हुए महिला बह गई है। लापता महिला का नदी के तेज बहाव में कोई सुराग नहीं लगा है।
4 of 13
भारी बारिश के चलते चंबा-भरमौर और चंबा-तीसा मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने एक और दो जुलाई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में पांच जुलाई तक बारिश के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 13
चंबा जिले में मूसलाधार बारिश के बाद रावी नदी में बह कर आने वाली लकड़ी को पकड़ने गई मैहला निवासी बिमला देवी पत्नी स्वर्गीय पूर्ण चंद निवासी गांव स्वाण पानी के तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन
6 of 13
रावी तट पर एकत्रित अन्य ग्रामीणों ने महिला केे चिल्लाने की आवाज सुन कर इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम, अग्निशमन विभाग के जवानों व ग्रामीणों ने महिला की तलाश आरंभ की। देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
7 of 13
जानकारी अनुसार भारी बारिश के कारण जंगलों में पड़ी लकड़ी रावी नदी में आ गई। बरसात के दिनों में जंगलों में पड़ी लकड़ी मूसलाधार बारिश के दौरान रावी नदी में बह कर आ जाती है। जिले के जंगलों में लकड़ी टनों के हिसाब से पड़ी रहती है। वन महकमा लकड़ी को सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचा पाता।
8 of 13
उधर, राजधानी शिमला में शुक्रवार को दिन भर बारिश होने का दौर जारी रहा। ऊना जिला के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश रिकार्ड हुई।
9 of 13
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अंब में 142, डलहौजी में 104, गुलेर में 76, ऊना में 71, धर्मशाला में 68, कांगड़ा में 64, तीसा में 39, करसोग में 24 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।
10 of 13
ऊना में एक गाय भारी बारिश के चलते दलदल में फंस गई। गाय को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। एक और दो जुलाई को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
11 of 13
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में दो दिन तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। पूरे प्रदेश में पांच जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
12 of 13
प्रदेश में जारी बारिश के बीच उमस बढ़ना भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में वीरवार के मुकाबले तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.2, भुंतर में 33.6, सुंदरनगर-हमीरपुर में 31.8, बिलासपुर में 31.1, कांगड़ा में 30.8, नाहन में 29.7, सोलन में 28.2, धर्मशाला में 25.4, शिमला में 22.0 और डलहौजी में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।