फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार 19 यात्रियों को लेकर कालका से शिमला पहुंचा पारदर्शी कोच

Tue, 11 Dec 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
कालका-शिमला नेरोगेज लाइन से होते हुए मंगलवार को पहली बार पारदर्शी कोच विस्ताडोम सीटी -15 कालका से शिमला पहुंचा। कोच में 19 यात्री कालका से शिमला आए। शिमला पहुंचने वाले सैलानियों ने कहा कि विस्ताडोम कोच में सफर रोमांच भरा रहा लेकिन कोच में शौचालय की कमी खली।
विज्ञापन

2 of 5
यात्रियों ने बताया कि इस स्पेशल कोच में कुदरत को करीब से देखने का मौका मिला। लग्जरी कोच में सफर भी बेहद आरामदायक रहा। कोच 36 सीटर ही है। इसके साथ ही मंगलवार से कालका-शिमला मेल के साथ यह कोच रोजाना सुबह 6:20 बजे कालका से शिमला रवाना होगा और शाम को 6:30 बजे कोच शिमला से कालका लौट जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
यह गाड़ी कालका-हावड़ा मेल के साथ कनेक्ट होगी। विस्ताडोम कोच का किराया वयस्कों के लिए 130 रुपये और 5 से 12 साल के बच्चों के लिए 75 रुपये निर्धारित किया है। 

4 of 5
कोच की छत मोटे कांच की बनाई है और खिड़कियाें का आकार भी सामान्य से बड़ा है। कोच में बैठ कर सैलानी भीतर से ही बाहर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोच के पीछे बड़ा शीशा लगा है। कोच पूरी तरह वातानुकूलित है। वॉयलेट और सुनहरे रंग से रंगे कोच के अंदर एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। लोगों को विस्ताडोम कोच के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें