फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Flood: 27 घंटे के रेस्क्यू अभियान में नहीं मिला एक भी लापता, चार अगस्त तक मौसम खराब

Thu, 29 Jul 2021 07:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/केलांग/शिमला
विज्ञापन
1 of 9
लाहौल में उफनते शांशा नाला के ऊपर फायर ब्रिगेड के जवानों द्वारा तैयार की गई अस्थाई क्रासिंग से पार होते फंसे यात्री, पर्यटक, वाहन चालक व सब्जियों के व्यापारी तथा स्थानीय लोग। लाहौल में जान जोखिम में डालकर जाहलमा नाले को पार करता बुजुर्ग दंपती। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में बादल फटने के दूसरे दिन गुरुवार को 27 घंटों से रेस्क्यू अभियान जारी रहा। आईटीबीपी और बीआरओ के साथ अब मंडी से एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला है। दूसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों जिलों में लापता सात लोगों में से एक भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्थानीय लोगों को मिलाकर कुल 100 से अधिक लोग वीरवार सुबह 8 बजे से रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। लाहौल के तोंजिंग नाले, उदयपुर, जाहलमा के अलावा कुल्लू जिला के ब्रह्मगंगा नाले में दिनभर रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने पार्वती नदी के किनारे भुंतर से लेकर मणिकर्ण तक जगहों-जगहों पर लापता लोगों को तलाश किया। दोनों जिलों में बारिश से लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, बीआरओ को करोड़ों की क्षति हुई है। उधर, चंबा जिले में 24 घंटों की बारिश में जनजातीय क्षेत्र पांगी में दो फुटब्रिज, 20 गाय, 5 खच्चर बह गए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा 15 कच्चे मकान, पांच डंगे, दो गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। हमीरपुर में भी एक दुकान और गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं, कालका-शिमला एनएच पर ब्रूरी के समीप पहाड़ी से चट्टानें गिरने से एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शिमला जिले के ठियोग में पुलिस को खड्ड के तेज बहाव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कुल्लू जिले के बंजार में एक महिला की बशेरी नाले में गिरने से मौत हो गई। महिला रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। चंबा में बाइक स्किड होने और खाई में गिरने से चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मंडी के करसोग में एक टेंपो खाई में गिर गया। हमीरपुर के पन्याली में स्किड होकर कार नाले में गिर गई।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल-स्पीति जिले में दो दिन की भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को हेलीकाप्टर से लाहौल पहुंचेंगे। सीएम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में दो अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट और चार अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को प्रदेश के पांच जिलों चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सोलन के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को राजधानी शिमला में शाम को बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात ऊना में 83, कांगड़ा-शिमला में 26, धर्मशाला में 23 मिलीमीटर बारिश हुई। वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य दो डिग्री की कमी दर्ज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें