फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने निकले 5 दोस्तों को मिली खौफनाक मौत, पेड़-झाड़ियों में लटके मिले शव, तस्वीरें

Sun, 12 Feb 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्थान / बरोट (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल जिला कांगड़ा के मुल्थान में धरमाण गांव के छोह नाला के पास शुक्रवार देर रात एक कार करीब 500 फुट गहरी खाई में गिर गई। इससे पांच युवकों की मौत हो गई। दो युवक मंडी जिला, दो हमीरपुर और एक युवक उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ का रहने वाला था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पांचों युवक शुक्रवार को हरियाणा नंबर की फॉर्चूनर गाड़ी (एचआर 29ए-8001) में बरोट घूमने आए थे। देर रात लौटते वक्त धरमाण गांव के पास तीखे मोड़ पर कार गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन

3 of 6
युवकों की लाशें भी जगह-जगह फंस गईं। इन्हें शनिवार को दस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर बरोट लाया गया। इसके लिए फायर ब्रिगेड के कर्मियों और होमगार्ड्स की मदद ली गई।

4 of 6
एसपी संजीव गांधी ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान सुभाष चंद (28) पुत्र अमर सिंह गांव कटोह, त्रिफालघाट तहसील सरकाघाट (मंडी), अमित शर्मा पुत्र भूमिदत्त गांव बलूखर, तहसील भोरंज (हमीरपुर), अजय कश्यप (34) पुत्र देसराज गांव पैड़ी (मंडी), रोहित सिब्बल (31) पुत्र सुधीर सिब्बल गांव श्यामनगर, तहसील हापुड़ जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) और अशोक सिंह (25) निवासी सुजानपुर टीहरा (हमीरपुर) के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन

5 of 6
एसपी ने बताया कि सभी शवों का सीएचसी बरोट में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही बैजनाथ पुलिस और प्रशासन, मुल्थान प्रशासन, बैजनाथ और जोगिंद्रनगर से फायर ब्रिगेड के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंधेरा होने के कारण खाई में जगह-जगह फंसे शवों को ढूंढने में काफी दिक्कत हुई। दस घंटे तक की मशक्कत के बाद शनिवार सुबह शवों को खाई से सड़क तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें