फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल के ननखड़ी में भीषण अग्निकांड, पांच घर जलकर राख

Thu, 25 Feb 2021 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ननखड़ी(रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
1 of 5
पांच मकान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के तहत ननखड़ी विकास खंड की अड्डू पंचायत में गुरुवार शाम भीषण अग्निकांड में पांच मकान जलकर राख हो गए हैं। अग्निकांड से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं पांच परिवार बेघर हो गए हैं। देर शाम तक प्रशासन, पुलिस, ग्रामीण और होमगार्ड के जवान आग पर काबू पाने में जुटे रहे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम अड्डू गांव के अचानक एक मकान में आग लग गई। आसपास लकड़ी के मकान होने पर देखते ही देखते आग अन्य मकानों में भी फैल गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए और मामले की सूचना पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। देर रात तक प्रशासन की टीमें गांव में राहत और बचाव कार्यों में जुटी रहीं। अग्निकांड में रविंद्र खूंद पुत्र रूप चंद, सुरेश कुमार पुत्र रूप सिंह, रुमाल सिंह पुत्र गोकल राम, टेक चंद पुत्र साध राम, रूप सिंह पुत्र सागर दास के मकान आग की भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसमें पांच परिवारों के 17 सदस्यों के सिर से छत छिन गई है। लकड़ी के बने इन पांच घरों में कुल 41 कमरे थे, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। अग्निकांड में लाखों के रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि अग्निकांड में जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य का जायजा लिया। अड्डू पंचायत प्रधान टिंकू खूंद ने बताया कि गुरुवार शाम को गांव के पांच घर आग की चपेट में आ गए हैं। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार ननखड़ी, पुलिस, ग्रामीण और अग्रिशमन विभाग के जवान आग बुझाने में जुटे हैं। तहसीलदार ननखड़ी वीना ठाकुर ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रभावितों को राहत राशि देने के लिए औपचारिकताएं पूरी कीर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की गाहर पंचायत के लोअर गाहर में गुरुवार को आठ कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग की इस घटना में 20 लाख का नुकसान हुआ है। पांच लाख की संपत्ति को आग से बचाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें