फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बीकॉम डिग्री धारक हिमाचल की नैंसी चलाएंगी बस, आठवीं कक्षा में चलाती थीं बाइक

Wed, 24 Feb 2021 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
बीकॉम डिग्री धारक 21 वर्षीय नैंसी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की बीकॉम डिग्री धारक 21 वर्षीय नैंसी वोल्वो बस चालक बनने का सपना संजोए है। मां ने बस चलाने के लिए प्रेरित किया तो नैंसी दो माह का बस चालक प्रशिक्षण हासिल करने हमीरपुर एचआरटीसी डिपो में पहुंच गईं। अब यह दो माह का प्रशिक्षण इसी सप्ताह पूरा होने जा रहा है। कुछ हटकर करने के जज्बे के चलते हमीरपुर की ग्राम पंचायत कश्मीर की बेटी नैंसी (21) ने बस चलाने का प्रशिक्षण ले रही हैं। ड्राइविंग स्कूल में प्रशिक्षण के दौरान उसने बस को चलाने के साथ-साथ इसके कलपुर्जों के बारे में भी ज्ञान पाया है। एचआरटीसी हमीरपुर के प्रशिक्षक अजय कुमार ने इस बेटी को भारी वाहन चलाना सिखाया है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अजय का कहना है कि कुल 17 प्रशिक्षुओं में नैंसी इकलौती लड़की है। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि यह जिला के लिए गर्व की बात है। नैैंसी अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नैंसी ने कहा कि शिमला की सीमा ठाकुर हिमाचल की इकलौती बस चालक हैं। उनसे प्रेरित होकर बस चलाने की ठानी। उनका सपना एचआरटीसी में लग्जरी बस चालक बनना है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
 उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई काम नहीं जो लड़कियां नहीं कर सकती है। लड़कियां भी लड़कों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल सकती हैं। उनकी क्षमता को लड़कों से कम नहीं समझना चाहिए। नैंसी आठवीं कक्षा में बाइक चलाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मां ने प्रेरित किया और इससे भी बड़ा वाहन चलाने के लिए कहा। उसके पिता चंडीगढ़ पुलिस में हैं, जबकि माता गृहणी हैं। एक भाई हर्ष है जो बंगाणा से आईटीआई कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें