फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़े वो पांच काम जिनसे नाराज हो जाते हैं देवता

विज्ञापन
1 of 7
सुख समृद्घि और शांति के लिए घरों में होने वाले देव पूजन का अपना ही महत्व है। इस दौरान महिलाओं से जुड़े कुछ नियम ऐसे हैं जो मानने ही पड़ते हैं। ऐसा न करने पर देवी देवता नाराज हो जाते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में..
Trending Videos
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़े वो पांच काम जिनसे नाराज हो जाते हैं देवता

2 of 7
देवभूमि हिमाचल में ऐसे कई नियम है जो सिर्फ महिलाओं पर ही लागू होते हैं। इनमें सबसे पहला ये कि जिस दिन ईष्ट देवता पूजा के लिए अपने मंदिर से बाहर किसी के घर ले जाए जाते हैं, उस दिन गांव की तमाम महिलाएं बेड पर नहीं सो सकती। उन्हें जमीन पर सोना पड़ता है। जब तक देवता अपने मंदिर नहीं लौटते तब तक महिलाएं फर्श पर ही सोती हैं।
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़े वो पांच काम जिनसे नाराज हो जाते हैं देवता

3 of 7
दूसरा बड़ी परंपरा ये है कि इस दिन महिलाएं बाल और कपड़े नहीं धो सकती। ऐसा करना अपशगुन माना जाता है। देवताओं के गुर बताते हैं कि ऐसा न करने पर देवता नाराज हो जाते हैं और देवदोष लग जाता है।

महिलाओं से जुड़े वो पांच काम जिनसे नाराज हो जाते हैं देवता

4 of 7
तीसरा नियम ये है कि मासिक धर्म के समय महिलाएं ऐसे किसी धार्मिक समारोह में शामिल नहीं हो सकती जहां देवता की पूजा हो रही हो। साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्य भी देवता के दर्शन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़े वो पांच काम जिनसे नाराज हो जाते हैं देवता

5 of 7
चौथा, मासिक धर्म या बच्चा पैदा होने के एक निश्चित अवधि तक महिलाएं देव स्‍थान के नजदीक नहीं जा सकतीं। यदि मंदिर या देव स्‍थान के आसपास रास्ता हो तो महिलाओं को ये रास्ता तक त्यागना पड़ता है।
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़े वो पांच काम जिनसे नाराज हो जाते हैं देवता

6 of 7
यदि मासिक धर्म हो तो महिलाएं देवताओं के गुर को खाना नहीं खिला सकती। यहीं नहीं, अपने परिवार के सदस्यों को भी 5 दिन तक खाना नहीं बना सकती। हालांकि, ये नियम जबरदस्ती लागू नहीं किए जाते मगर पहाड़ी लोग इन्हें दिल से मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़े वो पांच काम जिनसे नाराज हो जाते हैं देवता

7 of 7
इसके अलावा कुछ इलाकों में परंपरा इससे भी ज्यादा बड़ी है। जब देवता गांव में पधारते हैं तो गांव के लोग एक निश्चित परीधि से बाहर नहीं जा सकते। यदि इन नियमों का उल्‍लंघन होता है तो देवता गुर के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। ऐसे में लोगों को जुर्माना या बलि तक देनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें