फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

Fri, 18 Mar 2016 07:39 PM IST
शेरू बाबा/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
हिमाचल के कुल्लू जिले के दुर्गम चंद्रखणी दर्रे में बर्फ में फंसे पंजाब के लौंगोवाल इंजीनियरिंग कॉलेज के 7 छात्रों और एक गाइड में से छह को 72 घंटे बाद सुरक्षित निकाल लिया है। दो अन्य छात्र दर्रे पर बनी एक गुफा में सुरक्षित हैं। मौसम खराब होने के चलते उन्हें हेलिकॉप्टर से लिफ्ट नहीं किया जा सका। हेलिकॉप्टर से बचाव दल ने उनके लिए खाने के पैकेट फेंके हैं। उन्हें रात को गुफा में ही रुकने की सलाह दी गई। प्रशासन और बचाव दल का कहना है कि सोमवार सुबह मौसम साफ होते ही उन्हें भी लिफ्ट कर लिया जाएगा। इनपुट: शेरू बाबा, नग्गर (कुल्लू)
Trending Videos
विज्ञापन

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

2 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
रविवार दोपहर बाद गाइड और पांच युवकों को हेलिकॉप्टर से लिफ्ट पहले नग्गर के रूंगसू गांव में उतारा। यहां से इन्हें एंबुलेंस से कुल्लू अस्पताल लाया गया है। अस्पताल पहुंचाए छह युवकों में से एक की हालत गंभीर है। पांच ठीक हैं। बता दें कि आठ मार्च को संत लौंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी (सलाइट), संगरूर के सात छात्र बिजली महादेव होते हुए चंद्रखणी के लिए ट्रैकिंग पर निकले थे।
विज्ञापन

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

3 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
उनके साथ कुल्लू के मोहल का एक लोकल गाइड भी था। 11 मार्च को छात्रों ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि वे बर्फ में रास्ता भटक गए हैं। उसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

4 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
प्रशासन ने पुलिस, आईटीबीपी, पर्वतारोहण संस्थान मनाली, हिमालयन हेली स्कीइंग व स्थानीय ट्रैकरों की मदद से इन छात्रों की तलाश शुरू की लेकिन रविवार सुबह तक उनका कोई अता- पता नहीं था। बर्फ में फंसे छात्रों को तलाशने में हिमालयन हेली स्कीइंग के दल ने अहम भूमिका निभाई। रविवार सुबह हेलिकॉप्टर के माध्यम से तलाश में जुटे खोजी दल को बर्फ में कुछ फुटप्रिंट दिखे।
विज्ञापन

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

5 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
जब तक कुछ कर पाते मौसम खराब हो गया और उन्हें लौटना पड़ा। दोपहर बाद हेलिकॉप्टर ने फिर उड़ान भरी और छात्रों को ढूंढ निकाला। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि पांच छात्रों समेत छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दो अन्य छात्र गुफा में सुरक्षित हैं। उन्हें खाना और पानी दिया गया है। सोमवार सुबह उन्हें भी लिफ्ट कर लिया जाएगा। तस्वीर में रेस्‍क्यू करने के लिए बर्फ में जाती टीम।
विज्ञापन

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

6 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
कुल्‍लू क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन चंद्रखणी पास से रेस्कयू किए गए छात्र।
विज्ञापन

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

7 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
कुल्‍लू क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन चंद्रखणी पास से रेस्कयू किए गए छात्र।

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

8 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
कुल्‍लू क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन चंद्रखणी पास से रेस्कयू किए गए छात्र।

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

9 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
कुल्‍लू क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन चंद्रखणी पास से रेस्कयू किए गए छात्र।

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

10 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
कुल्‍लू क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन चंद्रखणी दर्रे से रेस्कयू किए गए छात्र।

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

11 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
कुल्‍लू क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन चंद्रखणी दर्रे से रेस्कयू किए गए गाइड भरत अपने परिजनों के साथ।

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

12 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
 कुल्‍लू क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन चंद्रखणी दर्रे से रेस्कयू किए गए छात्र।

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

13 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
 कुल्‍लू क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन चंद्रखणी दर्रे से रेस्कयू किए गए छात्र।

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

14 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : शेरू बाबा
 कुल्‍लू क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन चंद्रखणी दर्रे से रेस्कयू किए गए छात्र।

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

15 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : फाइल फोटो
इन छात्रों को निकाला सुरक्षित- उपायुक्त कुल्लू हंस राज चौहान ने बताया कि चंद्रखणी पास से चेतन निवासी अंबाला सिटी, अक्षय कुमार चंबा, रोहित कुमार नितकार निवासी जिला बाघपत यूपी, अंकुर गुरदासपुर और भरत निवासी मौहल को सुरक्षित निकाल लिया गया। अनिल निवासी हमीरपुर और हितेंद्र निवासी शिमला को अभी नहीं निकाला जा सका है। तस्वीर में चंद्रखणी की पहाड़ियों में ट्रैकिंग करने गए पंजाब के छात्र इसी जगह से रास्ता भटक गए थे।

60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

16 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : फाइल फोटो
यह है चंद्रखणी की पहाड़ियां जहां ट्रैकिंग करने गए छात्र लापता हो गए थे।
विज्ञापन

72 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र

17 of 17
चंद्रखणी दर्रा - फोटो : फाइल फोटो
चंद्रखणी की पहाड़ियों का ट्रैकिंग रूट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें