फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं में होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, स्मिथ ने किया जीत का दावा

Fri, 18 Mar 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल की सर्द हवाओं में किविज और कंगारू शुक्रवार को आमने-सामने होंगे। टीम-20 वर्ल्ड कप के हाई वोल्टेज मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत से आगाज करना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा कि वह धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए आश्वस्त हैं। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की सर्द हवाओं में किविज और कंगारू शुक्रवार को आमने-सामने होंगे। टीम-20 वर्ल्ड कप के हाई वोल्टेज मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत से आगाज करना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा कि वह धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए आश्वस्त हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वहीं, न्यूजीलैंड टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया साल 2015 में विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड टीम को हरा चुका है। नागपुर में टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम पर मिली जीत से न्यूजीलैंड टीम के हौसले बुलंद हैं। धर्मशाला की उछाल भरी पिच पर किवीज वर्ल्ड कप 2015 में मिली हार का बदला लेना चाहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, न्यूजीलैंड टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया साल 2015 में विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड टीम को हरा चुका है। नागपुर में टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम पर मिली जीत से न्यूजीलैंड टीम के हौसले बुलंद हैं। धर्मशाला की उछाल भरी पिच पर किवीज वर्ल्ड कप 2015 में मिली हार का बदला लेना चाहेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
स्मिथ ने कहा कि वह तीसरे और छठे दोनों ऑर्डर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। जेम्स फॉल्कनर और एशटन एगर अब पूरी तरह फिट हैं। हर खिलाड़ी को बेहतर खेल दिखाना होगा। धर्मशाला में पहले राउंड में परिस्थितियां स्पिन गेंदबाजों के फायदे में रही हैं। धर्मशाला के मैदान में गेंद स्विंग हो रही है। अगर हमारे हाथ विकेट होंगे तो अंतिम पांच और छह ओवर में हम बड़ा स्कोर बनाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
स्मिथ ने कहा कि वह तीसरे और छठे दोनों ऑर्डर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। जेम्स फॉल्कनर और एशटन एगर अब पूरी तरह फिट हैं। हर खिलाड़ी को बेहतर खेल दिखाना होगा। धर्मशाला में पहले राउंड में परिस्थितियां स्पिन गेंदबाजों के फायदे में रही हैं। धर्मशाला के मैदान में गेंद स्विंग हो रही है। अगर हमारे हाथ विकेट होंगे तो अंतिम पांच और छह ओवर में हम बड़ा स्कोर बनाएंगे।

4 of 6
भारत के खिलाफ किवीज टीम ने तीन स्पिनर उतारे थे। इसका फायदा भी हुआ था, लेकिन धर्मशाला की पिच नागपुर की पिच से बिलकुल अलग है। पिच क्यूरेटर मानते हैं कि धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होगी। वार्मअप मैच में आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवुड की हैट्रिक से टीम के हौसले बुलंद हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल आस्ट्रेलिया के लिए खतरा बन सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
भारत के खिलाफ किवीज टीम ने तीन स्पिनर उतारे थे। इसका फायदा भी हुआ था, लेकिन धर्मशाला की पिच नागपुर की पिच से बिलकुल अलग है। पिच क्यूरेटर मानते हैं कि धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होगी। वार्मअप मैच में आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवुड की हैट्रिक से टीम के हौसले बुलंद हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल आस्ट्रेलिया के लिए खतरा बन सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दोनों टीमों का टॉप ऑर्डर बेहतरीन हैं। धर्मशाला का मैदान दोनों टीमों के लिए घरेलू मैदान की तरह होगा। यहां का मौसम और परिस्थितियां ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से मिलती-जुलती हैं। आस्ट्रेलियाई टीम में शेन वाटसन और डेविड वार्नर अहम रोल निभा सकते हैं। उधर, न्यूजीलैंड को पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम की कमी खल सकती है। - फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों का टॉप ऑर्डर बेहतरीन हैं। धर्मशाला का मैदान दोनों टीमों के लिए घरेलू मैदान की तरह होगा। यहां का मौसम और परिस्थितियां ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से मिलती-जुलती हैं। आस्ट्रेलियाई टीम में शेन वाटसन और डेविड वार्नर अहम रोल निभा सकते हैं। उधर, न्यूजीलैंड को पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम की कमी खल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धर्मशाला में 18 मार्च को न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 18 मार्च को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। वीरवार को भी तेज बारिश होने से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की नेट प्रैक्टिस बीच में ही रोकनी पड़ी। - फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला में 18 मार्च को न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 18 मार्च को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। वीरवार को भी तेज बारिश होने से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की नेट प्रैक्टिस बीच में ही रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें