शिमला में इस सीजन की पहली बर्फबारी के बीच सैलानियों ने खूब मस्ती की। रिज मैदान पर डीजे की धुनों और बर्फ के फाहों के बीच सैलानी डांस करने लगे। कई सैलानियों ने पहली बार बर्फ के फाहे गिरते देखे।
विज्ञापन
शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, झूमे सैलानी, देखें तस्वीरें
2 of 9
शिमला में दोपहर करीब ढाई बजे शहर में फाहे गिरने शुरू हुए। तीन
बजे के बाद बर्फबारी तेज हो गई। मौसम की पहली बर्फबारी का शहर के लोगों और
सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, झूमे सैलानी, देखें तस्वीरें
3 of 9
रिज मैदान पर स्थानीय लोगों और सैलानियों ने नाच गा कर बर्फबारी का आनंद उठाया। ग्रुप डांस में युवाओं ने खूब मस्ती की।
शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, झूमे सैलानी, देखें तस्वीरें
4 of 9
हालांकि
शिमला में कम बर्फबारी हुई है लेकिन जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में
भारी हिमपात हुआ है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में करीब चार इंच
बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, झूमे सैलानी, देखें तस्वीरें
5 of 9
बर्फबारी के बाद आईजीएमसी संजौली सड़क पर वाहनों की
आवजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। देर शाम इस रूट पर वाहनों की आवाजाही ठप हो
गई और गाड़ियों को वाया छोटा शिमला संजौली की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, झूमे सैलानी, देखें तस्वीरें
6 of 9
इसके
अलावा चंबा के भरमौर, पांगी, चुराह, सलूणी, डलहौजी और खजियार में तीन से
पांच सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। कुल्लू के रोहतांग, गुलाबा, मढ़ी,
सोलंगनाला, लाहौल, किन्नौर और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात
हुआ है।
विज्ञापन
शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, झूमे सैलानी, देखें तस्वीरें
7 of 9
बर्फबारी के बाद पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ
चुका है। शिमला में -0.2 डिग्री, कल्पा में -4.4, ऊना में -2.0, केलांग में
-9.9, डलहौजी -1.0 और मनाली में -2.6 सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड
किया गया है।
शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, झूमे सैलानी, देखें तस्वीरें
8 of 9
मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि 26 और 27 दिसंबर को मौसम के फिर से खराब रहने के आसार हैं।