फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के कुफरी में बनेगा देश का पहला स्की पार्क, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 1000 को रोजगार

Thu, 07 Jan 2021 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
कुफरी में बनेगा देश का पहला स्की पार्क। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 16 किलोमीटर की दूरी पर पर्यटन क्षेत्र कुफरी में देश का पहला स्की पार्क बनने जा रहा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में राज्य सरकार और नागसंज डेवलपर के मध्य इसके लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।  इस परियोजना से लगभग 1000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह परियोजना 250 करोड़ रुपये की लागत से 5.04 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
स्की पार्क के लिए सरकार ने किया एमओयू - फोटो : अमर उजाला
इसमें इंडोर स्की पार्क, पैलेटियल मॉल, पांच सितारा होटल, एम्यूजमेंट पार्क, गेमिक जॉन, फूड कोर्ट, शॉपिंग आर्केड और अन्य सुविधाओं के अलावा 1000 से अधिक वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। इस परियोजना पर मार्च 2021 में काम शुरू होगा जबकि अप्रैल 2022 तक इसे क्रियाशील करने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
कुफरी - फोटो : अमर उजाला
परियोजना के प्रमोटर और नागसंज डेवलपर के मालिक निशांत नाग ने कहा कि इस परियोजना की रचना इनफिनिटी डिजायन स्टूडियो मुंबई की ओर से की गई है। स्की दुबई एवं स्की इजिप्ट अनलिमिटेड स्नो नीदरलैंड मेकर्ज की ओर से क्रियान्वित की जाएगी। इस दौरान प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा और निदेशक पर्यटन यूनुस भी मौजूद रहे। 

4 of 5
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि परियोजना के प्रमोटरों को हिमाचल में भारत का पहला स्की पार्क विकसित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। सरकार हिमाचल प्रदेश को भारत में पर्यटकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए प्रयासरत है और प्रदेश को पर्यटन मित्र बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान कर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुफरी - फोटो : अमर उजाला
 इस परियोजना से कुफरी क्षेत्र में 12 महीने पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलने के अलावा पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां सृजित होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें