कहते हैं नीयती जब अपना क्रूर चेहरा दिखाती है तो महल में रहने वाला भी सड़क पर आ जाता है। इन परिवारों के साथ भी कुछ ऐसा दर्दनाक वाकया पेश आया है। देखिए तस्वीरें..
विज्ञापन
महलों के मालिक थे, खाक हुआ सबकुछ, राख बाकी है
2 of 5
चंबा गैहरा के कुठेड़ा गांव में दो परिवारों पर शनिवार का दिन कहर लेकर आया। बहुमंजिला मकानों में रहने वाले इन परिवारों को अब खुले आसमान में ही कड़ाके की सर्दियां गुजारनी होंगी। फोटो: प्रवीण कुमार
विज्ञापन
महलों के मालिक थे, खाक हुआ सबकुछ, राख बाकी है
3 of 5
राख हुए दोनों मकानों में से एक चार मंजिला और एक तीन मंजिला था। जिस समय यह आग भड़की घर के सभी सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। फोटो: प्रवीण कुमार
महलों के मालिक थे, खाक हुआ सबकुछ, राख बाकी है
4 of 5
करीब एक हजार लोग दोपहर बाद तक दोनों घरों की आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे लेकिन आग नियंत्रण में नहीं आई। फोटो: प्रवीण कुमार
आग की वजह से कर्म चंद पुत्र घुंगर, प्रताप चंद पुत्र घुंगर एवं सुशील कुमार पुत्र प्रताप चंद निवासी गांव कुठेड़ पंचायत पियुहरा के परिवार बेघर हो गए हैं। राख हुए दोनों मकानों में 21 कमरे थे और इनमें ज्यादातर लकड़ी का ही इस्तेमाल हुआ था। फोटो: प्रवीण कुमार