पंजाब नेशनल बैंक के दो एटीएम खाक, लाखों का कैश भी जला, तस्वीरें
Sat, 11 Jun 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल के ऊना के पुराना बस अड्डे में भीषण अग्निकांड में पंजाब नेशनल बैंक के दो एटीएम में लाखों का कैश जल गया। शुक्रवार सुबह एटीएम केबिन से उठी आग की लपटें देख लोगों में भी अफरा तफरी मच गई।
- फोटो : अमर उजाला, ऊना

2 of 7
सूचना पर दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ही एटीएम संचालक कंपनी के कर्मचारी लगभग 30 लाख रुपये का कैश डालकर गए थे।

3 of 7
आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद एटीएम संचालक कंपनी के कर्मचारियों ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देकर एक्सपर्ट्स को भेजने की मांग की है।

4 of 7
अग्निकांड में दोनों एटीएम एवं एसी जलकर स्वाह हो गए हैं। आग की लपटें देख हाईवे पर भी लोगों की भीड़ जुट गई। इससे चंडीगढ़-धर्मशाला पर जाम लग गया। यदि समय रहते काबू पर काबू न पाया जाता तो एटीएम केबिन के साथ बचत भवन एवं पंजाब नेशनल बैंक का लीड ऑफिस भी आग की चपेट में आ सकता था।

5 of 7
आग की घटना से लीड बैंक समेत पूरी मार्केट में भी अफरातफरी मच गई। लोगों ने फौरन दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। बिजली बोर्ड को भी सूचित कर बिजली सप्लाई बंद करवाई गई।

6 of 7
उधर, एसएचओ शेर सिंह ने बताया कि आगजनी में पीएनबी एटीएम चैंबर में दोनों मशीनें और एसी जल गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

रविकांत शर्मा पीएनबी के लीड बैंक मैनेजर ने कहा कि शार्ट-सर्किट के कारण एटीएम में आग लगने का मामला सामने आया है। एटीएम का संचालन करने वाली कंपनी के एक्सपर्ट को सूचित कर दिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला, ऊना
रविकांत शर्मा पीएनबी के लीड बैंक मैनेजर ने कहा कि शार्ट-सर्किट के कारण एटीएम में आग लगने का मामला सामने आया है। एटीएम का संचालन करने वाली कंपनी के एक्सपर्ट को सूचित कर दिया गया है। वह जांच के लिए जल्द पहुंचेगी। दो एटीएम मशीनों की कीमत 8.50 लाख रुपये प्रति मशीन है, जबकि कितना कैश जला है, इसका एक्सपर्ट की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।