हिमाचल के जिला कांगड़ा के पालमपुर में एक चलती कार में आग लगने से दो युवक जिंदा जल गए। सभी तस्वीरें: धर्मशाला ब्यूरो से हादसा देर रात हुआ। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लगी और उसमें सवार दो युवक जिंदा जल गए। मृतकों की अभी तक शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। वहीं कार नंबर पीबी 06सी 4133 के मालिक अवतार सिंह का कहना है कि ये कार रात को चोरी हो गई थी। आग से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से जल गया है। फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है।