फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए कैसे आग से खाक हुआ ऑटो सेंटर, कई गाड़ियां बनीं कबाड़

Tue, 13 Dec 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
विज्ञापन
1 of 6
देर रात भड़की आग से ऑटो सेंटर में खड़ी गाड़ियां एक के बाद एक जलकर खाक हो गई। जब तक आग बुझती, सेंटर कबाड़ में बदल चुका था। आगजनी की ये घटना हिमाचल के जिला मंडी की है।
विज्ञापन

2 of 6
यहां टकोली स्थित अलसाहू ऑटो सेंटर में आग लगने से वर्कशॉप में पार्क सात गाड़ियां पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गई हैं, जबकि तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। आग से लगभग 25 लाख के नुकसान का अनुमान है। सभी गाड़ियां ऑटो सेंटर की वर्कशॉप में रिपेयर के लिए आई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वर्कशॉप के मालिक का कहना है कि किसी ने जानबूझ कर आग लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर वर्कशॉप के साथ ही सटे स्टोर को आग से बचा लिया है। इससे वर्कशॉप मालिक का 40 लाख के लगभग सामान जलने से बच गया।

4 of 6
पुलिस के अनुसार देर रात अलसाहू ऑटो सेंटर में आग लग गई। ऑटो सेंटर के मालिक याकूब खान ने बताया कि आग से सात गाड़ियां पूरी तरह से जल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि तीन गाड़ियों का सामान भी पूरी तरह से जल गया है। इन गाड़ियों को डेंटिंग, पेंटिंग के लिए खोल कर रखा गया था। आग से एक स्पार्क कार, दो सूमो, एक ईको मारुति कार, दो मारुति कारें, एक बोलेरो पूरी तरह से जल कर राख हो चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
उन्होंने कहा कि रात करीब 12 बजे होमगार्ड के जवानों ने उन्हें जगाया। आग की लपटें देख कर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों और होमगार्ड के जवानों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। औट पुलिस का दल भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्थानीय पंचायत के प्रधान चौने राम ने भी बताया कि आग लगने से याकूब खान को लाखों का नुकसान हो गया है। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से याकूब खान को फौरी राहत देने की मांग की है। उधर औट थाना में तैनात एसआई सुभाष आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें